Maharashtra Accident: 'देव दर्शन' के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस बुलढाणा में खड़े ट्रक से टकराई, 35 घायल
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
महाराष्ट्र में सड़क हादसे में कई लोग घायल हो गए हैं। जानकारी के मुताबिक, आंध्र प्रदेश से महाराष्ट्र के नासिक और शिरडी में 'देव दर्शन' के लिए जा रहे श्रद्धालुओं से भरी बस बुलढाणा में खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में 35 लोग घायल हो गए। घायलों में से तीन की हालत गंभीर है। मलकापुर ग्रामीण पुलिस स्टेशन के एसएचओ संदीप काले ने बताया कि बस और ट्रक की टक्कर में घायल लोगों का नजदीकी अस्पताल में इलाज चल रहा है।
#WATCH | Maharashtra: 35 people were injured after a bus carrying devotees who were going for 'Dev Darshan' tour to Nashik and Shirdi in Maharashtra, from Andhra Pradesh, collided with a parked truck in Buldhana. 3 of the injured are in critical condition: Sandeep Kale, SHO,… pic.twitter.com/IgzaOwF3WZ
— ANI (@ANI) April 18, 2025
सिविल अस्पताल, बुलढाणा के जनरल सर्जन डॉ. अनंत मगर ने बताया कि बुलढाणा सिविल अस्पताल में 10 मरीज भर्ती हैं। आंध्र प्रदेश के श्रद्धालु देव दर्शन के लिए नासिक और शिरडी जा रहे थे, उनकी बस दुर्घटनाग्रस्त हो गई। 35 लोग घायल हो गए हैं।