{"_id":"633ec0f0e9f6722a1410e6c8","slug":"maharashtra-16-kg-high-quality-heroin-worth-more-than-rs-80-crores-recovered-at-mumbai-international-airport","type":"story","status":"publish","title_hn":"DRI-NCB: मुंबई से 80 करोड़ से ज्यादा कीमत की हेरोइन जब्त, कोच्चि कोस्ट से 200 KG संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
DRI-NCB: मुंबई से 80 करोड़ से ज्यादा कीमत की हेरोइन जब्त, कोच्चि कोस्ट से 200 KG संदिग्ध नशीला पदार्थ बरामद
Thu, 06 Oct 2022 09:07 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/कोच्चि
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई/कोच्चि
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Thu, 06 Oct 2022 09:07 PM IST
सार
एनसीबी के मुताबिक, भारतीय नौसेना के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत 1200 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की करीब 200 किलोग्राम हेरोइन के साथ मछली पकड़ने वाला एक ईरानी जहाज जब्त किया गया है।
विज्ञापन
DRI
- फोटो : ANI
विस्तार
महाराष्ट्र में मुंबई अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर 80 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की हेरोइन जब्त की गई है। 16 किलो उच्च गुणवत्ता वाली हेरोइन को छिपाने के लिए आरोपी ने अपने ट्रॉली बैग में नकली कैविटी (गुप्त जगह) बनाई थी। आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। उससे पूछताछ जारी है। डीआरआई मुंबई ने इसकी जानकारी दी है।
विज्ञापन
डीआरआई अधिकारी ने कहा कि हेरोइन को एक ट्रॉली बैग के अंदर छुपाया गया था। जब उसके ट्रॉली बेग की जांच के लिए कहा गया तो वह घबरा गया था और टालमटोल करने लगा। लेकिन अधिकारियों की सख्ती पर उसके सामान की तलाशी ली गई। जिसके बाद उसके पास से प्रतिबंधित मादक पदार्थ मिला। केरल निवासी आरोपी के खिलाफ स्वापक औषधि और मनऱ्प्रभावी पदार्थ (एनडीपीएस) अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया गया है। इस मामले की जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में हिरोइन कहां से लाई गई और कहां ले जाया जा रहा था।
विज्ञापन
केरल में कोच्चि के तट पर एक ईरानी जहाज से 200 किलोग्राम हेरोइन जब्त की गई है। इसकी कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में करोड़ों रुपये आंकी गई है। यह बरामदगी नौसेना और नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो (एनसीबी) के संयुक्त ऑपरेशन में की गई। जहाज पर सवार छह पाकिस्तानी और ईरानी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। इनसे पूछताछ की जा रही है। जहाज को मट्टनचेरी ले जाया गया है।
विज्ञापन
एनसीबी के मुताबिक, भारतीय नौसेना के साथ चलाए गए संयुक्त अभियान के तहत 1200 करोड़ रुपये से अधिक कीमत की करीब 200 किलोग्राम हेरोइन के साथ मछली पकड़ने वाला एक ईरानी जहाज जब्त किया गया है। छह ईरानी नागरिकों को भी गिरफ्तार किया है। हेरोइन के साथ जहाज को यहां मट्टनचेरी गोदी लाया गया। हेरोइन 200 पैकेट में मिली थी। इसके अफगानिस्तान और पाकिस्तान से जुड़े होने के सबूत मिले हैं।
एनसीबी ने बताया कि कुछ पैकेट पर स्कॉर्पियन सील, जबकि अन्य पर ड्रैगन सील के निशान थे। मादक पदार्थ को वाटरप्रूफ, सात-परत की पैकिंग में पैक किया गया था। प्रारंभिक जांच से पता चला है कि जब्त की गई हेरोइन अफगानिस्तान से चली थी और पाकिस्तान ले जाई जा रही थी।