फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra 137 Crore Fine NCP MLA Eknath Khadse BJP MP Raksha Khadse

Maharashtra: NCP विधायक खड़से और सांसद बहू पर ₹137 करोड़ का जुर्माना, जलगांव में बिना अनुमति के खुदाई का आरोप

Thu, 19 Oct 2023 05:21 PM IST
ज्योति भास्कर न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई Published by: ज्योति भास्कर Updated Thu, 19 Oct 2023 05:21 PM IST
सार

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (NCP) के विधायक एकनाथ खड़से और उनकी बहू रक्षा खड़से पर 137 करोड़ रुपये का जुर्माना लगा है। बता दें कि रक्षा खड़से एकनाथ की बहू के अलावा भाजपा सांसद भी हैं।
 

विज्ञापन
Maharashtra 137 Crore Fine NCP MLA Eknath Khadse BJP MP Raksha Khadse
एकनाथ खड़से और बहू (भाजपा सांसद) रक्षा खड़से - फोटो : ANI

विस्तार

राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) के विधान परिषद सदस्य (एमएलसी) एकनाथ खड़से और उनकी बहू रक्षा खड़से पर 137 करोड़ रुपये का जुर्माना लगाया गया है।  खड़से और उनकी बहू पर 'अवैध' मिट्टी उत्खनन का आरोप है। रोचक बात ये है कि खड़से की बहू रक्षा बीजेपी सांसद हैं।
विज्ञापन


दरअसल, उत्तरी महाराष्ट्र के जलगांव जिले में सरकारी अधिकारियों ने खड़से को नोटिस जारी कर उन्हें 137 करोड़ रुपये का जुर्माना भरने का निर्देश दिया है। खबर के अनुसार, कथित तौर पर उनकी जमीन से बिना अनुमति के मिट्टी की खुदाई की जा रही है।
विज्ञापन


पीतल की मुरम और काले पत्थर की खुदाई का आरोप
जलगांव के मुक्ताईनगर तालुका के तहसीलदार ने खड़से को 6 अक्टूबर को नोटिस जारी किया था। नोटिस में कहा गया है कि उन्होंने 1.18 लाख पीतल की मुरम (खंडित खराब चट्टान) और काले पत्थर की अवैध खुदाई की। नोटिस के अनुसार, खुदाई से पहले खड़से ने महाराष्ट्र के संबंधित अधिकारियों से "कोई अतिरिक्त अनुमति नहीं" ली थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


किनके नाम पर है जमीन, 137 करोड़ 14.81 लाख का जुर्माना
रिपोर्ट के अनुसार, जिस जमीन पर खुदाई हुई वह एकनाथ खड़से, उनकी पत्नी मंदाकिनी खड़से, बेटी रोहिणी खड़से और बहू रक्षा खड़से की है। खड़से को भेजी गई नोटिस के मुताबिक 15 दिनों के भीतर 137,14,81,883 रुपये की जुर्माना राशि का भुगतान करना होगा।

चार दशकों तक भाजपा के साथ रहे खड़से अब एनसीपी के साथ
भुगतान का समय नोटिस जारी होने की तारीख से जोड़ा जा रहा है, ऐसे में इस हफ्ते खड़से के खिलाफ कार्रवाई हो सकती है। बता दें कि एकनाथ खडसे, लगभग चार दशकों तक भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के साथ थे।


विधान परिषद के सदस्य हैं एकनाथ खड़से, बहू भाजपा सांसद
भाजपा छोड़ने के बाद खड़से 2020 में शरद पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (एनसीपी) में शामिल हो गए। वह वर्तमान में महाराष्ट्र विधान परिषद के सदस्य हैं। उनकी बहू रक्षा खड़से महाराष्ट्र की रावेर लोकसभा सीट का प्रतिनिधित्व करती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed