फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharashtra: ₹10 crore annual catering contract for CM-Deputy CM's bungalows; what is costliest and cheapest

Maharashtra: सीएम-डिप्टी सीएम के बंगले पर 10 करोड़ के सालाना खानपान का ठेका; VVIP बुफे सबसे महंगा, सस्ता क्या?

Tue, 21 Jul 2026 06:41 PM IST
Sunil Mehrotra सुनील मेहरोत्रा
Updated Tue, 21 Jul 2026 06:41 PM IST
सार

महाराष्ट्र सरकार ने मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगलों पर मेहमानों के खानपान के लिए करीब 9.85 करोड़ रुपये सालाना का ठेका चार वर्षों (20 जुलाई 2026–19 जुलाई 2030) के लिए दिया है। ठेके में तीन रुपये की चाय, सात रुपये की पानी की बोतल और 720 रुपये प्रति व्यक्ति वीवीआईपी वेज-नॉनवेज बुफे की दर तय की गई है।

विज्ञापन
Maharashtra: ₹10 crore annual catering contract for CM-Deputy CM's bungalows; what is costliest and cheapest
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्री - फोटो : ANI

विस्तार

महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री और दोनों उपमुख्यमंत्रियों के सरकारी बंगलों पर आने वाले मेहमानों के खानपान के लिए करीब 10 करोड़ रुपये सालाना का ठेका दिया गया है। इस ठेके में सबसे सस्ती 3 रुपये की चाय और 7 रुपये की पैक्ड पानी की बोतल है, जबकि सबसे महंगा वीवीआईपी वेज-नॉनवेज बुफे 720 रुपये प्रति व्यक्ति तय किया गया है। राज्य सरकार ने इस संबंध में शासनादेश जारी कर दिया है।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Supreme Court: 30 साल पुराने दौसा बस विस्फोट मामले में बड़ा फैसला, मौत की सजा रद्द; क्यों होगी फिर से सुनवाई?
विज्ञापन


यह ठेका मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के सरकारी आवास वर्षा , उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नंदनवन और उपमुख्यमंत्री सुनीत्रा पवार के देवगिरी बंगले पर खानपान की व्यवस्था के लिए मुंबई की एक फर्म को दिया गया है। अनुबंध की अवधि 20 जुलाई 2026 से 19 जुलाई 2030 तक रहेगी। इसकी अनुमानित लागत 9.85 करोड़ रुपये प्रतिवर्ष है। यानी चार वर्षों में इस पर 39.40 करोड़ रुपये  से अधिक खर्च होने का अनुमान है। इस ठेके के लिए राज्य सरकार ने 28 अप्रैल 2026 को ई-टेंडर जारी किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन


सरकार की ओर से तय दरों के अनुसार, सामान्य चाय सिर्फ 3 रुपये और कॉफी 16 रुपये में उपलब्ध कराई जाएगी। हाई टी की दर 70 रुपये रखी गई है। शाकाहारी थाली के लिए 125 रुपये और मांसाहारी थाली के लिए 130 रुपये निर्धारित किए गए हैं।


सबसे महंगी व्यवस्था वीवीआईपी मेहमानों के लिए रखी गई है। वीवीआईपी शाकाहारी बुफे की दर 520 रुपये, वीवीआईपी मांसाहारी बुफे की दर 620 रुपये और वीवीआईपी शाकाहारी-मांसाहारी मिश्रित बुफे की दर 720 रुपये प्रति व्यक्ति तय की गई है। वहीं 250 मिलीलीटर पैक्ड पानी की बोतल की कीमत 7 रुपये रखी गई है।

यह भी पढ़ें- Bengal: महुआ मोइत्रा को हाई कोर्ट से अंतरिम राहत, पांच अक्तूबर तक पुलिस की सख्त कार्रवाई पर क्यों लगी रोक?

शासनादेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि किसी विशेष कार्यक्रम, सरकारी आयोजन या महत्वपूर्ण अवसर पर जरूरत पड़ने पर अन्य आपूर्तिकर्ताओं से भी खानपान की व्यवस्था कराई जा सकेगी। यानी निर्धारित ठेके के अलावा विशेष परिस्थितियों में अलग से व्यवस्था करने का अधिकार भी संबंधित विभाग के पास रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed