फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maharana Pratap Jayanti 2019: Know all about this rajput ruler

महाराणा प्रताप जयंती: इतिहास के पन्नों में वीरता का पर्याय बने, अकबर की सेना को चटाई धूल 

Thu, 09 May 2019 12:15 PM IST
Shilpa Thakur न्यूज डेस्क, अमर उजाला
न्यूज डेस्क, अमर उजाला Published by: Shilpa Thakur Updated Thu, 09 May 2019 12:15 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Maharana Pratap Jayanti 2019: Know all about this rajput ruler
महाराणा प्रताप - फोटो : social media

इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाने वाले वीर राजपूत राजा महाराणा प्रताप की आज 479वीं जयंती है। उनका जन्म नौ मई, 1540 के दिन हुआ था। वह मेवाड़ में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे।

loader

इतिहास के पन्नों में अपना नाम दर्ज करवाने वाले वीर राजपूत राजा महाराणा प्रताप की आज 479वीं जयंती है। उनका जन्म नौ मई, 1540 के दिन हुआ था। वह मेवाड़ में सिसोदिया राजपूत राजवंश के राजा थे।

मुगलों को कई बार युद्ध में हराया

राजस्थान के कुंभलगढ़ में महाराणा उदयसिंह एवं माता राणी जयवंत कंवरी के घर जन्मे महाराणा ने कई सालों तक मुगल सम्राट अकबर के साथ संघर्ष किया। उन्होंने मुगलों को कई बार युद्ध में हराया भी। 

अकबर की दोस्ती के खिलाफ रहे

महाराणा प्रताप और अकबर दोनों ही तलवारें टकराने से पहले सुलह करना चाहते थे। इसके लिए हमेशा अकबर की ओर से पहल की गई, जबकि महाराणा प्रताप हमेशा ऐसी दोस्ती के खिलाफ रहे।

महाराणा प्रताप
महाराणा प्रताप - फोटो : social media

दो लाख सैनिकों का 22 हजार ने किया मुकाबला

इतिहास के अनुसार अकबर ने साल 1576 में महाराणा प्रताप से लड़ाई करने का फैसला लिया था। लेकिन ये लड़ाई उतनी भी आसान नहीं थी। क्योंकि मुगल शासक के पास दो लाख सैनिक थे, जबकि राजपूत सेना में महज 22 हजार सैनिक थे।

हथियारों से खेलने का शौक

महाराणा को बचपन में कीका के नाम से पुकारा जाता था। वह अपने माता-पिता की पहली संतान थे। राजमहल में पले-बढ़े महाराणा बचपन से ही बहादुर और अपने लक्ष्यों को पाने का हौसला रखते थे। जिस उम्र में बच्चे खिलौनों से खेलते हैं, उस उम्र में वह हथियारों से खेलते थे।

महाराणा प्रताप
महाराणा प्रताप - फोटो : social media
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed