फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahakumbh 2025 Prayagraj World events as Devotees reaches 50 Crore in one Month Population wise Comparisons

Mahakumbh 2025: महाकुंभ में करीब 50 करोड़ लोग पहुंचे, भारत और चीन की आबादी के बाद यह तीसरा सबसे बड़ा आंकड़ा

Fri, 14 Feb 2025 04:48 PM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र स्पेशल डेस्क, अमर उजाला
स्पेशल डेस्क, अमर उजाला Published by: कीर्तिवर्धन मिश्र Updated Fri, 14 Feb 2025 04:48 PM IST
सार

विदेश में होने वाले बड़े आयोजनों की बात करें तो आधिकारिक तौर पर महाकुंभ के बराबर का कोई आयोजन नहीं रहा है। फिर चाहे जर्मनी में होने वाले ऑक्टोबरफेस्ट की बात हो या ब्राजील में होने वाले रियो कार्निवल की, जहां लाखों लोग कई दिनों के लिए डेरा डालते हैं।

विज्ञापन
Mahakumbh 2025 Prayagraj World events as Devotees reaches 50 Crore in one Month Population wise Comparisons
महाकुंभ 2025। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में जारी महाकुंभ में अब तक 49 करोड़ से ज्यादा लोग डुबकी लगा चुके हैं। बीते करीब एक महीने से जारी महाकुंभ में तीन शाही स्नान और उसके बाद माघी पूर्णिमा के स्नान के दौरान जबरदस्त भीड़ जुटी। करोड़ों की संख्या में पहुंचे भक्तों ने प्रयागराज की महाकुंभनगरी की जनसंख्या को दुनिया के दो सबसे बड़े देशों के बाद तीसरे स्थान पर खड़ा कर दिया। आलम यह था कि डेढ़ महीने में प्रयागराज पहुंचे लोगों की कुल संख्या अमेरिका की जनसंख्या से भी ज्यादा हो गई। रिकॉर्ड्स की बात करें तो महाकुंभ 2025 के आयोजन जैसा दुनिया में कोई भी आयोजन अब तक दर्ज नहीं किया गया है। 
विज्ञापन
Trending Videos

भारत में कब-कब बन चुका है जमावड़े का रिकॉर्ड?
भारत की आबादी के चलते यहां होने वाले कई आयोजनों में लाखों लोगों की संख्या देखी जाती है। हालांकि, कुंभ मेलों में देश के अलग-अलग हिस्सों से आए लोगों का समागम देखते ही बनता है। यही वजह है कि दुनिया के कुछ सबसे बड़े जुटावों में 2025 के महाकुंभ मेले से पहले 2019 को प्रयागराज में हुआ अर्ध कुंभ, 2013 में प्रयागराज में हुआ कुंभ और 2010 में हरिद्वार में हुआ कुंभ शामिल है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

प्रयागराज में एक महीने के अंदर पहुंची भीड़, कितने देशों की आबादी से ज्यादा?
प्रयागराज में एक महीने के अंदर पहुंची भीड़ का आंकड़ा करीब 50 करोड़ पर पहुंच रहा है। आंकड़ों की बात करें तो दुनिया के 234 देशों और रिहायशी द्वीपों के मुकाबले महाकुंभनगरी में 30 दिन के अंदर ही भारत और चीन के बाद तीसरी सबसे बड़ी आबादी के बराबर जमावड़ा हो चुका है। सिर्फ भारत (आबादी 1 अरब 45 करोड़) और चीन (आबादी 1 अरब 41 करोड़) ही इस आंकड़े से आगे हैं। वहीं, अमेरिका (आबादी 34 करोड़ 54 लाख), इंडोनेशिया (28 करोड़ 34 लाख) और पाकिस्तान (25 करोड़ 12 लाख) की आबादी भी प्रयागराज में पहुंचे लोगों से कम ही रही है।

विज्ञापन

विदेश में होने वाले बड़े आयोजनों की बात करें तो आधिकारिक तौर पर महाकुंभ के बराबर का कोई आयोजन नहीं रहा है। फिर चाहे जर्मनी में होने वाले ऑक्टोबरफेस्ट की बात हो या ब्राजील में होने वाले रियो कार्निवल की, जहां लाखों लोग कई दिनों के लिए डेरा डालते हैं।

दुनिया के सभी धार्मिक, सांस्कृतिक उत्सव और खेल आयोजनों से बड़ा जमावड़ा

धार्मिक आयोजन
कुंभ मेला (भारत): सबसे बड़ा धार्मिक आयोजन।
अरबईन यात्रा (इराक): हर साल 2 करोड़ से अधिक तीर्थयात्री।
हज (सऊदी अरब): हर साल लगभग 25 लाख मुस्लिम मक्का में एकत्रित होते हैं।

सांस्कृतिक और उत्सवों का आयोजन
रियो कार्निवल (ब्राजील): प्रतिदिन 20 लाख लोग।
चाइनीज न्यू ईयर (चीन): दुनियाभर में अरबों लोग इसे मनाते हैं।
ऑक्टोबरफेस्ट (जर्मनी): सबसे बड़ा बीयर फेस्टिवल, 60 लाख लोग।

खेल आयोजन
ओलंपिक खेल: हजारों एथलीट और लाखों दर्शक।
टूर डी फ्रांस (फ्रांस): करीब 12 लाख लोग रास्तों के किनारे इकट्ठा होते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed