फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Mahad: 14 more bodies found in savitri river

महाड़ पुल हादसाः उफनती नदी से 14 शव और बरामद

Fri, 05 Aug 2016 04:16 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 05 Aug 2016 04:16 PM IST
विज्ञापन
Mahad: 14 more bodies found in savitri river
- फोटो : PTI

मुंबई-गोवा हाईवे पर रायगढ़ में सा‌वित्री नदी पर पुल टूटने से हुए हादसे में 14 शव और बरामद हुए हैं। ये शव एनडीआरएफ की टीम ने सा‌वित्री नदी से ही बरामद किए हैं। इससे पहले दो शव और बरामद किए जा चुके हैं। हालांकि इससे पहले मुख्यमंत्री देवेन्द्र फडणवीस ने विधानसभा में आठ शव मिलने की जानकारी दी थी।

विज्ञापन

 

बता दें कि मंगलवार रात महाड़ में सा‌वित्री नदी पर बना अंग्रेजों के जमाने के पुल का बड़ा हिस्सा भारी बारिश के कारण टूट कर नदी में समा गया था। हादसे में दो बस और कई कारों सहित 40 से ज्यादा लोग उफनती नदी में बह गए थे। प्रशासन ने लापता हुए लोगों की तलाश में युद्ध स्तर पर राहत कार्य चलाया था। 

विज्ञापन


हालांकि नदी में बहे लोगों के बचने की उम्‍मीद कम ही थी। लापता लोगों की तलाश में एनडीआरएफ की टीम को लगाया गया ‌था। दो दिनों की कड़ी मशक्कत के बाद एनडीआरएफ की टीम ने एक दिन पहले दो शवों की तलाश की थी। 

विज्ञापन
विज्ञापन

हादसे में 40 से ज्यादा लोगों के डूबने की आशंका

Mahad: 14 more bodies found in savitri river

इसके बाद गुरुवार को 14 शव और बरामद किए गए। इनमें से तीन शव महिलाओं के और 11 पुरुषों के हैं। हालांकि हादसे में नदी में बहे लोगों की संख्या को लेकर अभी भी असमंजस की स्थिति बनी हुई है। 

रायगढ़ के डिप्टी कलेक्टर ने शुरूआत में 22 लोगों के नदी में डूबने की आशंका जताई थी लेकिन मीडिया रिपोर्ट्स में यह संख्या 40 के करीब बताई गई। हालांकि माना जा रहा है कि दो बसों और कई कारों में 50 से ज्यादा लोग सवार रहे होंगे। 

वहीं हादसे के बाद मुख्यमंत्री ने मामले की न्यायिक जांच के आदेश दिए ‌थे। बताया जाता है कि जो पुल टूटकर नदी में बहा था उसे कुछ दिन पहले शासन की टीम ने यातायात के लिए हरी झंडी दी थी। शासन ने हादसे में मरने वाले लोगों के लिए मुआवजे की घोषणा की है। वहीं परिवहन निगम की दोनों बसों के ड्राइवरों के आश्रितों को सरकारी नौकरी का आश्वासन दिया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed