फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha Kumbh: Announcements will be made in these 12 languages passengers will get special booklets at station

Maha Kumbh: हिंदी समेत इन 12 भाषाओं में होगी अनाउंसमेंट, यात्रियों को स्टेशन पर फ्री में मिलेंगी ये खास बुकलेट

Wed, 18 Dec 2024 03:17 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 18 Dec 2024 03:17 PM IST
विज्ञापन
सार
भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज रेलवे स्टेशन के अलावा आसपास के कई छोटे स्टेशनों को भी विकसित किया है।
loader
Maha Kumbh: Announcements will be made in these 12 languages passengers will get special booklets at station
Maha Kumbh 2025 - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

13 जनवरी 2025 यानि पौष पूर्णिमा से उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ की शुरुआत होने जा रही है। 45 दिन चलने वाले इस भव्य महाकुंभ में कई बड़े शाही स्नान भी होंगे। कुंभ में देश-विदेश से 40 करोड़ श्रद्धालुओं के आने की संभावना है। स्थानीय रेल प्रशासन के आंकलन के अनुसार महाराष्ट्र, गुजरात, कर्नाटक समेत पूरे दक्षिण भारत से लाखों श्रद्धालु प्रयागराज पहुंचेंगे। इन सभी का भार प्रयागराज के 9 रेलवे स्टेशनों पर रहेगा। भारतीय रेलवे ने महाकुंभ में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुई स्पेशल ट्रेनों की घोषणा भी कर दी है। श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए उत्तर मध्य रेल जोन ने ऐसी हाईटेक तैयारी की है जिससे वहां गुजरात-महाराष्ट्र समेत दक्षिण भारत के राज्यों से आने वाले तमाम श्रद्धालुओं को अपनी-अपनी मातृभाषा में रेल अनाउंसमेंट सुनने मिलेगा। 



दरअसल, भारतीय रेलवे ने यात्रियों की सुविधा और स्टेशन पर श्रद्धालुओं की भीड़ को नियंत्रित करने के लिए प्रयागराज रेलवे स्टेशन के अलावा आसपास के कई छोटे स्टेशनों को भी विकसित किया है। सभी स्टेशनों पर उत्तर मध्य रेल जोन के प्रयागराज मंउल ने यहां बहुभाषी अनाउंसमेंट सेवा प्रणाली की शुरुआत की है। इसमें हिंदी -इंग्लिश के अलावां गुजराती, मराठी, तमिल, कन्नड़, मलयालम, बंगला, उड़िया समेत विभिन्न भाषाओ में ट्रेनों का अनाउसंमेंट और महत्वपूर्ण सूचनाएं सुनाई देगी।




रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, यात्रियों को 12 भाषाओं में ये अनाउंसमेंट स्टेशन के अलावा यात्री आश्रय स्थल, सर्कुलेटिंग एरिया और स्टेशन के बाहर सिटी साइड में सुनाई देगा। इसके अलावा रेलवे की तरफ से स्टेशन पर सभी 12 भाषाओं में यात्रियों को पॉकेट बुकलेट भी उपलब्ध फ्री में वितरित की जाएगी। इसमें कहाँ जाए, क्या करें और कैसे करें इन तमाम की जानकारी सभी भाषाओं में रहेगी। 

अनाउंसमेंट और बुकलेट के अलावा प्रयागराज रेलवे समेत आसपास के 9 रेलवे स्टेशन पर डिजिटल कियोस्क भी इनस्टॉल किया जा रहा है। इन कियोस्क पर स्क्रीन टच करते ही श्रद्धालु को अहम जानकारी मिलेगी। ये जानकारी सभी 12 भाषाओं में उपलब्ध रहेगी। इसमें यात्रियों को प्रमुख पर्यटन स्थलों की जानकारी के अलावा स्नान पर्व तिथियों की जानकारी और संगम तक पहुंचने का मार्ग, स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सेवाएं और टिकट बुकिंग सुविधा की जानकारी उपलब्ध रहेगी।  

जनरल टिकट के लिए लाइन में लगने की जरूरत नहीं
रेलवे अधिकारियों ने बताया कि, यात्रियों को अगर कहीं लोकल में जैसे वाराणसी या अयोध्या जाना है तो आपको जनरल टिकट के लिए कतार में नहीं खड़ा होना पड़ेगा। इसके लिए कमर्षियल विभाग के कर्मचारी एक जैकेट पहन कर स्टेशन के विभिन्न पॉइंट पर खड़े होंगे और उसमे क्यूआर बारकोड रहेगा, जिसे स्कैन करने यूटीएस एप से आप टिकट ले सकेंगे। इसके अलावा तमाम स्थानीय जगहों पर जाने के लिए लोकल रिंग रेल सेवा भी उपलब्ध होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed