फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha Kumbh 2025: PM Modi said Amrit Snan process was interrupted for some time but now everything is fine

Maha Kumbh 2025: 'कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावट आई, पर अब सब ठीक है', पीएम मोदी बोले

Wed, 29 Jan 2025 01:28 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Wed, 29 Jan 2025 01:28 PM IST
सार

Maha Kumbh 2025: इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, 'प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।'

विज्ञापन
Maha Kumbh 2025: PM Modi said Amrit Snan process was interrupted for some time but now everything is fine
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

विस्तार

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दिल्ली में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए महाकुंभ में हुई भगदड़ की घटना का जिक्र किया। उन्होंने कहा कि आज की चुनाव सभा को संबोधित करने से पहले मैं महाकुंभ में जो दुःखद हादसा हुआ है, उस हादसे में हमें कुछ पुण्यात्माओं को खोना पड़ा है, कई लोगों को चोटें भी आई हैं। मैं प्रभावित परिवारों के प्रति संवदेना व्यक्त करता हूं और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं। मैं उत्तर प्रदेश सरकार के साथ निरंतर संपर्क में हूं। मौनी अमावस्या की वजह से करोड़ों श्रद्धालु आज वहां पहुंचे हुए हैं। कुछ समय के लिए स्नान की प्रक्रिया में रुकावट आई थी, लेकिन अब कई घंटों से सुचारू रूप से यात्री स्नान कर रहे हैं। मैं फिर एक बार उन परिवारजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं।

विज्ञापन


इससे पहले पीएम मोदी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर कहा, 'प्रयागराज महाकुंभ में हुआ हादसा अत्यंत दुखद है। जिन श्रद्धालुओं ने अपने परिजनों को खोया है, उनके प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। इसके साथ ही मैं सभी घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना करता हूं। स्थानीय प्रशासन पीड़ितों की हरसंभव मदद में जुटा हुआ है। इस सिलसिले में मैंने मुख्यमंत्री योगी से बातचीत की है और मैं लगातार राज्य सरकार के संपर्क में हूं।'

विज्ञापन

Maha Kumbh 2025: PM Modi said Amrit Snan process was interrupted for some time but now everything is fine
PM Modi - फोटो : Amar Ujala

महाकुंभ की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं
मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि प्रधानमंत्री मोदी लगातार महाकुंभ की स्थिति पर नजर रखे हुए हैं और राज्य सरकार से लगातार संपर्क में हैं। उन्होंने अब तक तीन बार मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से बात की है। उन्होंने स्थिति सामान्य करने और राहत कार्य के लिए दिशा-निर्देश दिए हैं।

4.24 करोड़ लोगों ने गंगा और संगम में आस्था की डुबकी लगाई
इस बीच महाकुंभ मेले में भगदड़ जैसी घटना होने के बावजूद श्रद्धालुओं का आना जारी है और मेला प्रशासन के मुताबिक, आज दोपहर 12 बजे तक करीब 4.24 करोड़ श्रद्धालु पवित्र डुबकी लगा चुके हैं। आज तक पवित्र डुबकी लगाने वाले श्रद्धालुओं की कुल संख्या 20 करोड़ को पार कर गई है।



भारी संख्या में लोगों का आना जारी
एक अधिकारी ने बताया कि मेला क्षेत्र में भारी संख्या में लोगों का आना जारी है और जिला प्रशासन ने भीड़ नियंत्रण के लिए चंद्रशेखर आजाद पार्क का गेट भी खोल दिया है ताकि लोग सड़क के बजाय पार्क में बैठें। बुधवार को तड़के संगम नोज पर भगदड़ जैसी स्थिति बनने से कई लोग घायल हो गए जिन्हें मेला क्षेत्र में बने अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed