{"_id":"613074735c48be5dbd646a6b","slug":"maha-govt-decided-to-set-up-world-class-science-invention-city-in-pune-which-named-rajiv-gandhi","type":"story","status":"publish","title_hn":"फैसला:पुणे में बनेगी विश्व स्तरीय राजीव गांधी साइंस डिस्कवरी सिटी, महाराष्ट्र सरकार ने दी अनुमति","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फैसला:पुणे में बनेगी विश्व स्तरीय राजीव गांधी साइंस डिस्कवरी सिटी, महाराष्ट्र सरकार ने दी अनुमति
Thu, 02 Sep 2021 12:22 PM IST
प्रशांत कुमार झा
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: प्रशांत कुमार झा
Updated Thu, 02 Sep 2021 12:22 PM IST
सार
पुणे के पिंपरी चिंचवाड़ में विश्व स्तरीय विज्ञान आविष्कार शहर बनाने का फैसला किया गया है। बुधवार को महाराष्ट्र कैबिनेट ने इस पर मुहर लगा दी। शहर का नाम पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा। इस परियोजना पर 191 करोड़ रुपये की लागत आएगी।
विज्ञापन
उद्धव ठाकरे
- फोटो : अमर उजाला, मुंबई
विस्तार
महाराष्ट्र सरकार ने पुणे का पिंपरी चिंचवाड़ अब खास नाम से जाना जाएगा। बुधवार को उद्धव कैबिनेट की बैठक में पिंपरी चिंचवाड़ को विश्व स्तरीय विज्ञान आविष्कार शहर बनाने का निर्णय लिया गया है। इस शहर का नाम पूर्व पीएम राजीव गांधी के नाम पर रखा जाएगा। इस परियोजना पर 191 करोड़ रुपये की लागत आएगी। महाराष्ट्र सरकार के सूत्रों ने बताया कि छात्रों को तकनीकी जानकारी और ज्ञान बढ़ाने के लिए राज्य में विश्व स्तरीय भारत रत्न राजीव गांधी साइंस डिस्कवरी सिटी की स्थापना करने का निर्णय लिया गया है।
विज्ञापन
Maharashtra government has decided to set up a world-class Science Invention City in Pune's Pimpri Chinchwad which would be named after former PM late Rajiv Gandhi. The project will cost Rs 191 crores. pic.twitter.com/V6laF9peF4
— ANI (@ANI) September 2, 2021विज्ञापन