{"_id":"60fb73448ebc3e58407ade0f","slug":"maha-government-tells-employees-to-use-mobile-phones-for-office-work-only-if-necessary","type":"story","status":"publish","title_hn":"फरमान: जरूरत पर ही कार्यालय में इस्तेमाल कर सकेंगे फोन, महाराष्ट्र सरकार ने कर्मचारियों को दिए निर्देश","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
फरमान: जरूरत पर ही कार्यालय में इस्तेमाल कर सकेंगे फोन, महाराष्ट्र सरकार ने कर्मचारियों को दिए निर्देश
Sat, 24 Jul 2021 07:26 AM IST
कुमार संभव
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: कुमार संभव
Updated Sat, 24 Jul 2021 07:26 AM IST
सार
राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार (23 जुलाई) को जारी आदेश के मुताबिक, कार्यालय में काम के दौरान मोबाइल फोन का कम से कम इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, लैंडलाइन फोन को ज्यादा बेहतर बताया गया।
विज्ञापन
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे
- फोटो : ANI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
देश में पेगासस स्पाईवेयर से जासूसी के मामले के बीच महाराष्ट्र सरकार ने अपने कर्मचारियों के लिए नया फरमान जारी किया। इसके तहत कर्मचारियों को बेहद जरूरत होने पर ही कार्यालय में फोन इस्तेमाल करने का आदेश दिया गया। राज्य सरकार की ओर से शुक्रवार (23 जुलाई) को जारी आदेश के मुताबिक, कार्यालय में काम के दौरान मोबाइल फोन का कम से कम इस्तेमाल करने का निर्देश दिया गया। साथ ही, लैंडलाइन फोन को ज्यादा बेहतर बताया गया।
विज्ञापन
सरकार ने दिया यह आदेश
बताया जा रहा है कि महाराष्ट्र सरकार ने मोबाइल फोन की जगह बातचीत के लिए एसएमएस भेजने को तरजीह देने के लिए कहा है। इसके अलावा कार्यालय में कामकाज के दौरान सोशल मीडिया का इस्तेमाल भी कम से कम करने के निर्देश दिए गए। साथ ही, निजी फोन कॉल्स पर बातचीत कार्यालय से बाहर करने का आदेश भी दिया गया।
विज्ञापन