फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Maha farmer applies for Over Rs 6 crore bank loan to buy helicopter says farming is unaffordable latest news update

Loan For Helicopter: किसान ने हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए मांगा 6.6 करोड़ लोन, कहा- खेती मेरे बस की बात नहीं

Fri, 17 Jun 2022 05:22 PM IST
अभिषेक दीक्षित न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, औरंगाबाद Published by: अभिषेक दीक्षित Updated Fri, 17 Jun 2022 05:22 PM IST
सार

मामला महाराष्ट्र के हिंगोली में टकटोड़ा गांव का बताया जा रहा है। किसान का नाम कैलाश पतंगे है। उन्होंने अपने ऋण आवेदन के साथ गोरेगांव के एक बैंक से संपर्क किया और लोन देने के लिए आवेदन किया।

विज्ञापन
Maha farmer applies for Over Rs 6 crore bank loan to buy helicopter says farming is unaffordable latest news update
सांकेतिक तस्वीर। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

महाराष्ट्र के हिंगोली के 22 साल एक किसान ने बैंक से 6.6 करोड़ रुपये के लोन के लिए आवेदन किया है। किसान का कहना है कि वह इन पैसों से एक हेलीकॉप्टर खरीदेगा। इस हेलीकॉप्टर को वह किराये पर देगा और अपना जीवन यापन करेगा। इसके पीछे उसने तर्क दिया कि खेती करना अब उसके बस में नहीं रह गया है।

विज्ञापन


मामला महाराष्ट्र के हिंगोली में टकटोड़ा गांव का बताया जा रहा है। किसान का नाम कैलाश पतंगे है। उन्होंने अपने ऋण आवेदन के साथ गोरेगांव के एक बैंक से संपर्क किया और लोन देने के लिए आवेदन किया। किसान कैलाश पतंगे के पास दो एकड़ जमीन है। उन्होंने कहा कि अनियमित बारिश और सूखे जैसी परिस्थितियों ने पिछले कुछ वर्षों में खेती को मुश्किल बना दिया है। ऐसे में अब किसानी उसके बस में नहीं रह गई है।
विज्ञापन


पतंगे ने बताया कि मैंने पिछले दो साल में अपनी जमीन पर सोयाबीन की खेती की। बेमौसम हुई बारिश के कारण मुझे अच्छा रिटर्न नहीं मिला। फसल बीमा का पैसा भी पर्याप्त नहीं था। इन वजहों से पतंगे ने एक अच्छा जीवन जीने के लिए एक हेलीकॉप्टर खरीदने का मन गया। इसके बाद वह इसे किराए पर देने के बारे में सोचेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पतंगे ने बताया कि कौन कहता है कि बड़े लोगों को ही बड़े सपने देखने चाहिए? किसान भी बड़े सपने देखे। मैंने हेलीकॉप्टर खरीदने के लिए 6.65 करोड़ रुपये के कर्ज के लिए आवेदन किया है। अन्य व्यवसायों में बहुत प्रतिस्पर्धा है, इसलिए मैंने यह फैसला लिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed