{"_id":"6293624e99716241d12c4340","slug":"maha-bjp-chief-apologises-for-go-home-and-cook-remark-against-supriya-sule-after-women-panel-notice-navneet-rana-ravi-rana-booked","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chandrakant Patil Apology: चंद्रकांत पाटिल ने सुप्रिया सुले पर दिए बयान के लिए मांगी माफी, राणा दंपति समेत 15 पर केस","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
Chandrakant Patil Apology: चंद्रकांत पाटिल ने सुप्रिया सुले पर दिए बयान के लिए मांगी माफी, राणा दंपति समेत 15 पर केस
Sun, 29 May 2022 05:39 PM IST
अभिषेक दीक्षित
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: अभिषेक दीक्षित
Updated Sun, 29 May 2022 05:39 PM IST
सार
निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के साथ-साथ उनके करीब 15 समर्थकों के खिलाफ यहां दंपत्ति के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने और यातायात बाधित करने का मामला दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
सांसद नवनीत राणा और उनके पति रवि राणा
- फोटो : Social media
विस्तार
भाजपा की महाराष्ट्र इकाई के अध्यक्ष चंद्रकांत पाटिल ने राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) सांसद सुप्रिया सुले के खिलाफ की गई टिप्पणी के लिए माफी मांग ली है। दरअसल, पाटिल ने सुले के लिए कहा था कि आप अपने घर जाकर खाना बनाओ। इसके बाद महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग ने सुले पर की गई कथित टिप्पणी को लेकर पाटिल को नोटिस जारी किया था, जिसके जवाब में उनकी माफी आई है। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए सुले ने कहा कि अपनी माफी से पाटिल ने बड़ा दिल दिखाया है। इसके साथ ही उन्होंने सभी से अब इस मामले को तूल नहीं देने की अपील की।
विज्ञापन
महाराष्ट्र राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष रूपाली चाकणकर ने कहा कि सुले के खिलाफ टिप्पणी को लेकर आयोग ने पाटिल को नोटिस भेजा था। इसके जवाब में उन्होंने अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगी है और कहा कि अन्य पिछड़ा वर्ग को राजनीतिक आरक्षण नहीं मिलने से हताश होकर उन्होंने यह टिप्पणी कर दी थी।
विज्ञापन
क्या था मामला?
ओबीसी के लिए राजनीतिक आरक्षण की मांग को लेकर भाजपा द्वारा गत बुधवार को आयोजित प्रदर्शन के दौरान पाटिल ने सुले की आलोचना करते हुए कहा था कि आप (सुले) राजनीति में क्यों हैं, घर जाइए और खाना बनाइए। दिल्ली जाएं या कब्रगाह, लेकिन हमें ओबीसी आरक्षण दिलाएं। लोकसभा सदस्य होने के बावजूद कैसे आप कह सकती हैं कि मुख्यमंत्री से मिलने का समय कैसे लेना है आपको पता नहीं है।
विज्ञापन
नवनीत राणा, पति और समर्थकों पर केस दर्ज
इस बीच निर्दलीय सांसद नवनीत राणा और उनके विधायक पति रवि राणा के साथ-साथ उनके करीब 15 समर्थकों के खिलाफ यहां दंपत्ति के स्वागत कार्यक्रम के दौरान कथित तौर पर विभिन्न नियमों का उल्लंघन करने और यातायात बाधित करने का मामला दर्ज किया गया है। राणा दंपति को 23 अप्रैल को यह घोषणा करने के बाद गिरफ्तार किया गया था कि वे मुंबई के बांद्रा में महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे के निजी आवास 'मातोश्री' के सामने हनुमान चालीसा का पाठ करेंगे। इस कदम से शिवसेना कार्यकर्ताओं के साथ तनावपूर्ण गतिरोध पैदा हो गया। उन्हें 4 मई को मुंबई की एक विशेष अदालत ने जमानत दे दी थी।