{"_id":"5c8681fdbdec2214676a9d3d","slug":"madras-high-court-says-corruption-spreading-like-a-cancer-in-india","type":"story","status":"publish","title_hn":"घूस लेने वाले दफ्तरों पर मारो छापे, कैंसर की तरह फैल रहा है भ्रष्टाचार : मद्रास हाईकोर्ट","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
घूस लेने वाले दफ्तरों पर मारो छापे, कैंसर की तरह फैल रहा है भ्रष्टाचार : मद्रास हाईकोर्ट
Tue, 12 Mar 2019 04:24 AM IST
गौरव द्विवेदी
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
Published by: गौरव द्विवेदी
Updated Tue, 12 Mar 2019 04:24 AM IST
विज्ञापन
मद्रास उच्च न्यायालय (फाइल)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
मद्रास उच्च न्यायालय ने कहा है कि भ्रटाचार कैंसर की तरह फैल रहा है। न्यायालय ने तमिलनाडु के सतर्कता अधिकारियों से उन तालुक कार्यालयों में समय-समय पर छापे मारने को कहा है, जहां पर कानूनी उत्तराधिकारी प्रमाणपत्र जैसे हर दस्तावेज को जारी करने के लिए रिश्वत मांगी जाती है।
विज्ञापन
न्यायाधीश ने अपने आदेश में कहा, ‘हमारे महान देश में भ्रष्टाचार कैंसर की तरह फैल रहा है। आम आदमी सरकारी दफ्तरों में और सरकारी कर्मचारियों द्वारा भ्रष्ट क्रियाकलापों के संबंध में पूरी तरह से हताश है।’
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि न्यायालयों सहित सभी उच्च अधिकारियों को मौजूदा स्थिति पर संज्ञान लेना चाहिए और सही ढंग से इन मामलों का निपटारा करना चाहिए। उन्होंने एक विशेष तहसीलदार की याचिका को खारिज करते हुए ये टिप्पणियां कीं।
विज्ञापन