फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madras High Court grants conditional bail to YouTuber Savukku Shankar after Supreme Court order

Savukku Shankar: यूट्यूबर शंकर को मद्रास हाईकोर्ट ने दी सशर्त जमानत, शीर्ष अदालत ने सजा पर लगाई थी रोक

Sat, 19 Nov 2022 03:53 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Sat, 19 Nov 2022 03:53 PM IST
सार

यूट्यूबर और एक्टिविस्ट सावुक्कु शंकर ने एक साक्षात्कार में कहा था कि  "पूरी उच्च न्यायपालिका भ्रष्टाचार से ग्रस्त है।" जिसके बाद न्यायमूर्ति स्वामीनाथन के नेतृत्व वाली उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए शंकर के यूट्यूब इंटरव्यू पर ध्यान देते हुए अवमानना कार्यवाही शुरू की थी।

विज्ञापन
Madras High Court grants conditional bail to YouTuber Savukku Shankar after Supreme Court order
मद्रास हाईकोर्ट

विस्तार

उच्च न्यायपालिका के खिलाफ कथित विवादस्पद टिप्पणी मामले में आरोपी यूट्यूबर सवुक्कु शंकर को मद्रास हाईकोर्ट से बड़ी राहत मिली है। अदालत ने यूट्यूबर शंकर की जमानत दे दी है। हालांकि उनको कई शर्तों का पालन करना पड़ेगा। गौरतलब है कि पिछले महीने शीर्ष अदालत ने उनकी सजा को निलंबित कर दिया था।  

विज्ञापन


मिली जानकारी के मुताबिक, सुप्रीम कोर्ट ने 11 नवंबर को यूट्यूबर और एक्टिविस्ट सवुक्कु शंकर पर कोर्ट की अवमानना के मामले में मद्रास हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई 6 महीने की सजा पर रोक लगा दी थी। जिसके बाद मद्रास हाई कोर्ट की मदुरै बेंच ने कल यानी शुक्रवार को यूट्यूबर और एक्टिविस्ट सवुक्कु शंकर को जमानत पर रिहा करने के लिए नियम और शर्तें तय करते हुए जनामत दे दी।  
विज्ञापन

 
इन शर्तों का करना होगा पालन
जमानत के साथ ही हाईकोर्ट ने यूट्यूबर सवुक्कु शंकर को लेकर कुछ शर्तें तय की हैं। जिनका पालन उसे करना होगा। मदुरै पीठ ने अपने आदेश में कहा है कि शंकर को सोशल मीडिया पर कोई टिप्पणी या अन्य संबंधित गतिविधियां नहीं करनी होंगी। साथ ही अदालत ने यह भी कहा है कि सवुक्कु शंकर न्यायपालिका को ठेस पहुंचाने वाली किसी भी गतिविधि में शामिल नहीं हो। इसके अलावा, अगले आदेश तक शंकर को रोजाना सुबह 10: 30 बजे न्यायिक दंडाधिकारी के समक्ष पेश होना होगा। उन्हें अदालत के निर्देश के अनुसार उच्च न्यायालय के समक्ष पेश होने के लिए भी कहा गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


सुप्रीम कोर्ट ने लगा दी थी रोक
सुप्रीम कोर्ट ने 11 नवंबर को यूट्यूबर और एक्टिविस्ट सवुक्कु शंकर पर कोर्ट की अवमानना के मामले में मद्रास हाई कोर्ट द्वारा लगाई गई 6 महीने की सजा पर रोक लगा दी थी। जस्टिस संजीव खन्ना और जेके माहेश्वरी की सुप्रीम कोर्ट की बेंच ने शंकर की स्पेशल लीव पिटीशन पर हाई कोर्ट को नोटिस जारी किया था। पीठ ने निर्देश दिया था कि सुनवाई की अगली तारीख तक शंकर अदालती कार्यवाही के संबंध में कोई वीडियो या टिप्पणी नहीं करेगा।


कोर्ट के खिलाफ विवादास्पद टिप्पणी का था मामला
गौरतलब है कि यूट्यूबर और एक्टिविस्ट सवुक्कु शंकर ने एक साक्षात्कार में कहा था कि  "पूरी उच्च न्यायपालिका भ्रष्टाचार से ग्रस्त है।" जिसके बाद न्यायमूर्ति स्वामीनाथन के नेतृत्व वाली उच्च न्यायालय की खंडपीठ ने स्वत: संज्ञान लेते हुए शंकर के यूट्यूब इंटरव्यू पर ध्यान देते हुए अवमानना कार्यवाही शुरू की थी। बीते 15 सितंबर को मद्रास उच्च न्यायालय की मदुरै खंडपीठ  में जस्टिस जीआर स्वामीनाथन और पी पुगलेंधी शामिल ने शंकर को उनकी टिप्पणी के लिए अदालत की आपराधिक अवमानना के लिए दोषी ठहराया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed