फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Madhya Pradesh ›   Bhopal News ›   Madhya Pradesh: what Madhya Pradesh CM Mohan Yadav said on cabinet formation and Laadli Behna Yojna

Exclusive: मंत्रिमंडल गठन से लेकर लाडली योजना पर क्या बोले मध्यप्रदेश के सीएम मोहन यादव? पढ़ें इंटरव्यू

Wed, 13 Dec 2023 06:52 PM IST
Rahul Sampal राहुल संपाल
Updated Wed, 13 Dec 2023 06:52 PM IST
विज्ञापन
सार
मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। सीएम यादव के साथ ही जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अमर उजाला ने एमपी के नए सीएम डॉ. मोहन यादव से खास बातचीत की है। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश...
loader
Madhya Pradesh: what Madhya Pradesh CM Mohan Yadav said on cabinet formation and Laadli Behna Yojna
Madhya Pradesh CM Mohan Yadav - फोटो : Amar Ujala/Sonu Kumar

विस्तार

मध्यप्रदेश के नए मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने बुधवार को पद और गोपनीयता की शपथ ली। सीएम यादव के साथ ही जगदीश देवड़ा और राजेंद्र शुक्ला ने राज्य के उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ली। अमर उजाला ने एमपी के नए सीएम डॉ. मोहन यादव से खास बातचीत की है। पेश है बातचीत के प्रमुख अंश...

सवाल: अचानक आपका नाम सीएम के लिए पुकारा, क्या कभी सोचा था?

जवाब: मैं सबसे पीछे बैठा हुआ था। जब मेरा नाम पुकारा गया, तो मैं चौंक गया। यह भाजपा ही जहां पार्टी का सामान्य कार्यकर्ता इतनी बड़ी जगह पहुंच सकता है। पार्टी ने जो जिम्मेदारी दी है उसे निभाने का पूरा प्रयास करूंगा।

सवाल: नए मुख्यमंत्री और नई सरकारी की क्या प्राथमिकता होगी?

जवाब: प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में प्रदेश की भाजपा सरकार ने जो विकास नए विकास कार्य शुरू किए हैं, जिससे प्रदेश की देश में अलग पहचान बनी है। विकास का जो कारवां है, उसे तेजी से आगे बढ़ाने का काम करेगे। मध्यप्रदेश को विकास के उच्च शिखर पर ले जाना ही मेरा लक्ष्य होगा।

सवाल: क्या मध्यप्रदेश के नए मंत्रिमंडल में भी नए चेहरे नजर आएंगे?

जवाब: बुधवार को शपथ ग्रहण में मेरे सहित दो उपमुख्यमंत्री शपथ ले चुके हैं। जल्द ही नया मंत्रिमंडल भी शपथ ग्रहण करेगा। कितने लोग होंगे और कौन लोग मंत्री बनेगे। इस पर अभी कुछ कहना जल्दबाजी होगी।

सवाल: क्या मंत्रिमंडल में भी गुजरात फॉर्मूला चलेगा। पुराने चेहरे रहेंगे या नहीं?

जवाब: जो भी मंत्रिमंडल बनेगा इसमें अनुभव और युवा का तालमेल देखने को मिलेगा। बड़े नेताओं से चर्चा के बाद ही इसका गठन होगा।

सवाल: क्या लाड़ली बहना समेत कई अन्य योजनाएं चलती रहेंगी?

जवाब: भाजपा सरकार के नेतृत्व में जितने भी काम हैं, वे सभी चलाएंगे। जो भी लोक कल्याणकारी योजना हमारी सरकार की हैं, वह सभी चलती रहेंगी। सभी अच्छे कामों को जारी रखना हमारी प्राथमिकता है।

(मुख्यमंत्री डॉ.मोहन यादव का यह साक्षात्कार शपथ ग्रहण से पूर्व मंगलवार रात लिया गया है।)

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

Next Article

Followed