फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhya Pradesh Seven killed in house collapse

मध्य प्रदेश के मैहर में घर ढहने से सात की मौत

Sat, 20 Aug 2016 04:35 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Sat, 20 Aug 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
Madhya Pradesh Seven killed in house collapse
- फोटो : ANI
भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश के मैहर में एक तीन मंजिला  बिल्डिंग गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक महिला और चार नाबालिग शामिल हैं, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं। 
विज्ञापन


पुलिस ने कहा कि घटना शनिवार तड़के हुई, जब राहतगढ़ क्षेत्र के वॉर्ड नंबर सात के मेहताब शिल्पकार (59) का एक घर ध्वस्त हो गया। अतिरिक्त जिला पुलिस सुपरिटेंडेंट विवेक अग्रवाल ने कहा कि घटना के समय मृतक सो रहे थे। घायलों में मेहताब, लखन(26) और महेंद्र (20) शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। 
विज्ञापन


मृतकों में मेहताब की पत्नी 55 वर्षीय मनोरानी, उनके बेटे विकास(18), नितिन (14) और बेटी संजना(11) शामिल हैं। इनके अलावा कुल्लू(30), उनकी पत्नी (25) और बेटी तमन्ना (18 महीने) शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


अग्रवाल ने कहा कि आगे की जांच जारी है। 

 

भारी बारिश से एमपी बेहाल

Madhya Pradesh Seven killed in house collapse
मध्य प्रदेश - फोटो : ANI
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पिछले एक महीने से इस इलाके में लगातार बारिश हो रही है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश के चलत बाढ़ की स्थिति बन गई है। बांधों से दरवाजे खोल दिए गए हैं। 

रीवा में सेना की पंक्ति तैनात की गई है। साथ में बाढ़ राहत ऑपरेशन के लिए इंजीनियरिंग टास्क फोर्स भी तैनात की गई है। 

राज्य में बाढ़ की स्थिति और भारी बारिश के चलते बनी स्थिति को समझने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपातकालीन बैठक बुलाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed