{"_id":"57b839774f1c1bc61a6eb229","slug":"madhya-pradesh-seven-killed-in-house-collapse","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"मध्य प्रदेश के मैहर में घर ढहने से सात की मौत","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
मध्य प्रदेश के मैहर में घर ढहने से सात की मौत
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
Updated Sat, 20 Aug 2016 04:35 PM IST
विज्ञापन
- फोटो : ANI
भारी बारिश के चलते मध्य प्रदेश के मैहर में एक तीन मंजिला बिल्डिंग गिरने से सात लोगों की मौत हो गई है। इसमें एक महिला और चार नाबालिग शामिल हैं, जबकि तीन लोग घायल हुए हैं।
पुलिस ने कहा कि घटना शनिवार तड़के हुई, जब राहतगढ़ क्षेत्र के वॉर्ड नंबर सात के मेहताब शिल्पकार (59) का एक घर ध्वस्त हो गया। अतिरिक्त जिला पुलिस सुपरिटेंडेंट विवेक अग्रवाल ने कहा कि घटना के समय मृतक सो रहे थे। घायलों में मेहताब, लखन(26) और महेंद्र (20) शामिल हैं। घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
मृतकों में मेहताब की पत्नी 55 वर्षीय मनोरानी, उनके बेटे विकास(18), नितिन (14) और बेटी संजना(11) शामिल हैं। इनके अलावा कुल्लू(30), उनकी पत्नी (25) और बेटी तमन्ना (18 महीने) शामिल हैं।
विज्ञापन
अग्रवाल ने कहा कि आगे की जांच जारी है।

भारी बारिश से एमपी बेहाल
मध्य प्रदेश
- फोटो : ANI
मध्य प्रदेश में लगातार बारिश के चलते स्थिति लगातार बिगड़ती जा रही है। पिछले एक महीने से इस इलाके में लगातार बारिश हो रही है। राज्य के ज्यादातर हिस्सों में भारी बारिश के चलत बाढ़ की स्थिति बन गई है। बांधों से दरवाजे खोल दिए गए हैं।
रीवा में सेना की पंक्ति तैनात की गई है। साथ में बाढ़ राहत ऑपरेशन के लिए इंजीनियरिंग टास्क फोर्स भी तैनात की गई है।
राज्य में बाढ़ की स्थिति और भारी बारिश के चलते बनी स्थिति को समझने के लिए मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आपातकालीन बैठक बुलाई है।