फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Madhya Pradesh Live: भाजपा बोली- ये तो बस शुरूआत, कांग्रेस का दावा- चिंता की कोई बात नहीं

Tue, 10 Mar 2020 11:18 PM IST
आसिम खान न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: आसिम खान Updated Tue, 10 Mar 2020 11:18 PM IST
खास बातें

मध्यप्रदेश में कमलनाथ सरकार की मुश्किलें बढ़ गई हैं। नाराज चल रहे कांग्रेस नेता ज्योतिरादित्य सिंधिया ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। सिंधिया का अब भाजपा में शामिल होना लगभग तय माना जा रहा है। छह राज्य मंत्री सहित 19 कांग्रेस विधायकों ने भी विधानसभा से इस्तीफा दे दिया। यहां पढ़ें हर अपडेट...

विज्ञापन
Madhya Pradesh Live Updates: BJP Congress Kamal Nath Shivraj jyotiraditya scindia PM Modi Amit Shah
कांग्रेस विधायक दल की बैठक - फोटो : अमर उजाला

लाइव अपडेट

11:07 PM, 10-Mar-2020

बंगलूरू रवाना हुए सज्जन सिंह वर्मा और गोविंद सिंह 

कांग्रेस नेता सज्जन सिंह वर्मा और डॉ. गोविंद सिंह बंगलूरू के लिए निकल चुके हैं। दोनों नेता वहां 19 बागी विधायकों में से कुछ से मिलेंगे और उन्हें पार्टी में वापस लाने की कोशिश करेंगे।
 


 
11:06 PM, 10-Mar-2020

भाजपा विधायकों को दिल्ली ले जा रहे हैं गोपाल भार्गव

भाजपा विधायकों को ले जाने वाली बस भोपाल एयरपोर्ट पहुंच चुकी है। भाजपा नेता गोपाल भार्गव ने कहा कि वह सभी विधायकों के साथ दिल्ली जा रहे हैं।




 
विज्ञापन
10:04 PM, 10-Mar-2020
भोपाल एयरपोर्ट पर भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय ने प्रदेश के ताजा हालातों को लेकर कहा कि ये शुरूआत है इस प्रकार सिंधिया जी की, ये अन्य प्रदेशों में भी जाएगी।

 

वहीं प्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने कहा कि चिंता की कोई बात नहीं है, हम अपना बहुमत साबित करेंगे। हमारी सरकार अपना कार्यकाल पूरा करेगी।
 

 
09:34 PM, 10-Mar-2020

भाजपा में भी हलचल तेज

मध्यप्रदेश में जारी सियासी संकट के बीच भाजपा में भी हलचल तेज हो गई है। भाजपा के विधायक दल की बैठक के बाद पार्टी कार्यालय के बाहर खड़ी बसों में विधायकों को बैठाकर रवाना किया गया।
 

हालांकि विधायकों को यह नहीं बताया गया कि उन्हें कहां ले जाया जा रहा है। इस दौरान एक विधायक विजय शाह ने बताया कि हम या तो बंगलूरू जा रहे हैं या दिल्ली।
 



 
09:11 PM, 10-Mar-2020

कांग्रेस की बैठक में निंदा प्रस्ताव पारित

भोपाल में मंगलवार को हुई कांग्रेस विधायक दल की बैठक में एक निंदा प्रस्ताव पारित किया गया है। प्रस्ताव में कहा गया है कि ज्योतिरादित्य सिंधिया के व्यक्तिगत महत्वाकांक्षाओं को संतुष्ट करने के लिए जनादेश का अपमान करने का प्रयास दुर्भाग्यपूर्ण है, जिसकी निंदा की जाती है।

इसके साथ ही प्रस्ताव में यह भी कहा गया है कि हम सर्वसम्मति से पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से ज्योतिरादित्य सिंधिया को निष्कासित करने के लिए कांग्रेस अध्यक्ष का आभार व्यक्त करते हैं। बता दें कि यह बैठक मुख्यमंत्री कमलनाथ की अध्यक्षता में मुख्यमंत्री आवास पर हुई।

बैठक में भारतीय जनता पार्टी द्वारा जनादेश प्राप्त कांग्रेस की सरकार को अस्थिर करने के प्रयासों की निंदा कर प्रस्ताव पारित किया गया। प्रस्ताव में कहा गया कि भाजपा ने प्रजातंत्र को शर्मसार करते हुए जनप्रतिनिधियों को प्रलोभित, प्रताड़ित और गुमराह करके प्रजातंत्र को शर्मसार किया है।

यह प्रस्ताव संसदीय कार्य मंत्री डॉ. गोविंद सिंह ने रखा। प्रस्ताव में यह भी कहा गया कि लोकतांत्रिक मूल्यों की अवमानना करते हुए भाजपा ने मध्यप्रदेश की साढ़े सात करोड़ नागरिकों की अपेक्षाओं और आकांक्षाओं का कुठाराघात करने की कोशिश की है जो निंदनीय है।

प्रस्ताव में कहा गया भाजपा के वरिष्ठ नेताओं ने पहले कुछ कांग्रेस के और निर्दलीय विधायकों को प्रलोभित किया गया। बैठक में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता दिग्विजय सिंह, अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के सचिव और प्रभारी मध्यप्रदेश सुधांशु त्रिपाठी, पूर्व केंद्रीय मंत्री अरुण यादव और सांसद विवेक तन्खा मौजूद रहे।
05:48 PM, 10-Mar-2020

सीएम हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक

सियासी संकट के बीच भोपाल में सीएम हाउस में कांग्रेस विधायक दल की बैठक हुई। बैठक में कांग्रेस के 88 और 4 निर्दलीय विधायक पहुंचे। वहीं दूसरी ओर सूत्रों के मुताबिक सिंधिया अपनी नई राजनीतिक पारी शुरू करने से पहले 12 मार्च को अपने गृहनगर ग्वालियर जाएंगे, जबकि 13 मार्च को वह भोपाल में रहेंगे। 

कांग्रेस की राष्ट्रीय प्रवक्ता शोभा ओझा और कांग्रेस नेता पीसी शर्मा ने दावा किया है कि हमारे पास संख्या है और हम विधानसभा में अपनी गिनती सिद्ध करेंगे। उन्होंने कहा कि सिंधिया के समर्थक विधायक सभी हमारे संपर्क में हैं, समय आने पर वे भी सामने आएंगे।

ओझा ने मीडिया से कहा कि बैठक अच्छी रही। निर्दलीय सहित सभी कांग्रेस विधायक मौजूद थे। हमारे पास संख्या है, हम यह लड़ाई एक साथ लड़ेंगे। कुछ विधायक ज्योतिरादित्य सिंधिया के लिए राज्यसभा की सीट की मांग को लेकर उनके समर्थन में थे। लेकिन जब उनके (ज्योतिरादित्य सिंधिया के) भाजपा में जाने की चर्चा शुरू हुई, तो ये विधायक नाराज हो गए। वे सभी मुख्यमंत्री के संपर्क में हैं। सरकार को कोई खतरा नहीं है, हम विधानसभा में बहुमत साबित करेंगे।


वहीं कांग्रेस पार्टी के नेता लक्ष्मण सिंह का कहना है कि अगर जरूरत पड़ी तो कांग्रेस चुनाव लड़ने के लिए तैयार है। हमारे पास अभी 94 विधायक हैं, कोई भी पार्टी का मनोबल नहीं तोड़ सकता।

इधर, भोपाल में भाजपा कार्यालय में पार्टी की विधायक दल की बैठक हुई। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, केंद्रीय मंत्री और दमोह से सांसद प्रहलाद पटेल और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेता पहुंचे। 
विज्ञापन
विज्ञापन
06:09 PM, 10-Mar-2020

प्रक्रिया के अनुसार कार्रवाई करूंगा: विधानसभा अध्यक्ष

बंगलूरू में ठहरे कांग्रेस के 19 बागी विधायकों के त्यागपत्रों की मूल प्रति भाजपा के एक प्रतिनिधिमंडल ने मंगलवार को विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति को सौंप दी। विधायकों के इस्तीफों की मूल प्रति विशेष विमान से यहां लाई गई थी। इस दौरान विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति ने कहा कि इस्तीफे दिए गए हैं। नियमानुसार कार्रवाई करूंगा।
 
इन विधायकों के इस्तीफे की प्रति सौंपी
बता दें कि भाजपा नेता भूपेंद्र सिंह के जरिए बंगलूरू से अपने इस्तीफे भेजने वाले छह मंत्रियों में तुसली सिलावट (सांवेर) , गोविंद सिंह राजपूत (सुरखी), डॉ. प्रभुराम चौधरी (सांची), इमरती देवी (डबरा), प्रद्युन्न सिंह तोमर (ग्वालियर) और महेंद्र सिंह सिसोदिया (बमोरी) शामिल हैं। जबकि बंगलूरू से त्यागपत्र भेजने वाले विधायकों में हरदीप सिंह डंग (सुवासरा), राज्यवर्घन सिंह (बदनावर), ब्रजेंद्र सिंह यादव (मुंगावली), जसपाल जज्जी (अशोक नगर), सुरेश धाकड़ (पोहरी), जसवंत जाटव (करेरा), रक्षा संतराम सरोनिया (भांडेर), मुन्नालाल गोयल (ग्वालियर पूर्व), रणवीर जाटव (गोहद), ओपीएस भदौरिया (मेहगांव), कमलेश जाटव (अम्बाह), गिरिराज दंडोतिया (दिमनी) और रघुराज कंसाना (मुरैना) शामिल हैं। ये सभी विधायक वहां एक रिसॉर्ट में ठहरे हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस के तीन अन्य विधायकों बिसाहूलाल सिंह (अनूपपुर), एदल सिंह कंसाना (सुमावली) और मनोज चौधरी (हाटपिपल्या) ने भोपाल में इस्तीफा दिया है।
 
05:48 PM, 10-Mar-2020

गोपाल भार्गव 19 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे सौंपने विधानसभा अध्यक्ष के घर पहुंचे

मध्यप्रदेश विधानसभा में विपक्ष के नेता गोपाल भार्गव, नरोत्तम मिश्रा और अन्य भाजपा नेता पैदल मार्च करते हुए 19 कांग्रेस विधायकों के इस्तीफे सौंपने के लिए राज्य विधानसभा अध्यक्ष एनपी प्रजापति के आवास पर पहुंचे। 
 

विधानसभा अध्यक्ष के निवास पर उनका इंतजार करते भाजपा नेता



 
05:40 PM, 10-Mar-2020

दिल्ली पहुंचे ज्योतिरादित्य सिंधिया

ज्योतिरादित्य सिंधिया द्वारा कांग्रेस से इस्तीफा देने के बाद मध्यप्रदेश में मचे सियासी संकट के बीच वह दिल्ली स्थित अपने निवास पर पहुंचे हैं। 
05:39 PM, 10-Mar-2020

आप देखेंगे कमलनाथ का मास्टरस्ट्रोक: शर्मा

मध्यप्रदेश में कांग्रेस के नेता पीसी शर्मा ने कहा कि अगर उनके पास संख्या बल है तो निश्चित रूप से एक नई बात सामने आएगी, जिसमें आपको कमलनाथ का मास्टरस्ट्रोक देखने को मिलेगा।
 

 
Load More
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed