{"_id":"610eb2238ebc3e75171ca0fc","slug":"madhya-pradesh-former-minister-babulal-jain-dies-cm-shivraj-pays-tribute","type":"story","status":"publish","title_hn":"मध्यप्रदेश: पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का निधन, सीएम शिवराज समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
मध्यप्रदेश: पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन का निधन, सीएम शिवराज समेत कई नेताओं ने दी श्रद्धांजलि
Sat, 07 Aug 2021 09:47 PM IST
सुरेंद्र जोशी
उज्जैन, न्यूज डेस्क, अमर उजाला
उज्जैन, न्यूज डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुरेंद्र जोशी
Updated Sat, 07 Aug 2021 09:47 PM IST
सार
मप्र के पूर्व मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता बाबूलाल जैन का शनिवार को निधन हो गया। वे 88 वर्ष के थे। सीएम शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन आकर उनकी पार्थिक देह पर पुष्पचक्र अर्पित किया व परिजनों को सांत्वना दी।
विज्ञापन
मप्र के पूर्व मंत्री बाबूलाल जैन
- फोटो : social media
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मध्यप्रदेश के पूर्व मंत्री व भाजपा के वरिष्ठ नेता बाबूलाल जैन का उज्जैन में निधन हो गया। वे लंबे समय से बीमार थे और अस्पताल में भर्ती थे। उनके निधन की सूचना मिलने पर मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन आकर उनकी पार्थिव देह पर पुष्पचक्र अर्पित किए।
विज्ञापन
88 वर्षीय जैन ने शुक्रवार रात को अंतिम सांस ली। उनके परिवार में दो बेटे व एक बेटी है। वे उज्जैन उत्तर सीट से चार बार विधायक चुने गए थे। इसके अलावा तीन बार वे महिदपुर सीट से भी विधायक चुने गए थे। श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए सीएम शिवराज सिंह चौहान ने मीडिया से कहा कि बाबूलाल जैन कुशल संगठक थे। राष्ट्रवादी चिंतक थे। समाजसेवी और लोकप्रिय नेता थे। जनसंघ के बाद भारतीय जनता पार्टी की जड़ों को मालवा संभाग में मजबूत करने में आपका अतुलनीय योगदान रहा।
विज्ञापन
शनिवार शाम स्व. जैन का पूर्ण राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। प्रदेश भाजपा अध्यक्ष वीडी शर्मा समेत अनेक नेताओं ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की है।
विज्ञापन