फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Madhavi Latha on Asaduddin Owaisi in Hyderabad, said Jung Ka Elaan Kar Diya

Hyderabad: ओवैसी के खिलाफ भाजपा उम्मीदवार माधवी लता की तीखी बयानबाजी, गिनाईं कमियां और बोलीं- जंग का एलान....

Sun, 03 Mar 2024 11:01 AM IST
काव्या मिश्रा न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: काव्या मिश्रा Updated Sun, 03 Mar 2024 11:01 AM IST
सार

 तेलंगाना की चर्चित हैदराबाद सीट पर भाजपा ने इस बार कोम्पेला माधवी लता को उतारा है। फिलहाल, इस सीट पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं।

विज्ञापन
Madhavi Latha on Asaduddin Owaisi in Hyderabad, said Jung Ka Elaan Kar Diya
माधवी लता ने ओवैसी के खिलाफ की तीखी बयानबाजी - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर सभी पार्टियों ने कमर कस ली है। कल ही भाजपा ने अपने कुल 195 उम्मीदवारों के नाम का एलान कर दिया था। भाजपा ने 16 राज्यों और दो केंद्र शासित राज्यों में अपने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की है। तेलंगाना की चर्चित हैदराबाद सीट पर भाजपा ने इस बार कोम्पेला माधवी लता को उतारा है। फिलहाल, इस सीट पर एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी सांसद हैं। इस बीच एक वीडियो सामने आया है, जिसमें माधवी लता ओवैसी पर तीखा वार करती नजर आईं। उन्होंने कहा कि जंग का एलान कर दिया गया है। 

विज्ञापन


यहां गरीबी और शैक्षणिक पिछड़ापन
माधवी लता ने कहा, 'यह निर्वाचन क्षेत्र इतना उपेक्षित है कि यहां गरीबी और शैक्षणिक पिछड़ापन है। हैदराबाद लोकसभा में कोई सफाई, शिक्षा या स्वास्थ्य सुविधाएं नहीं हैं। मदरसों में बच्चों को खाना नहीं मिल रहा है। मंदिरों और हिंदू घरों पर अवैध रूप से कब्जा किया जा रहा है। मुस्लिम बच्चे अशिक्षित हैं। बाल श्रम है।'
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन


निर्वाचन क्षेत्र में बहुत कुछ करने की जरूरत
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने शनिवार को हैदराबाद से नए चेहरे के तौर पर कोम्पेला माधवी लता को मैदान में उतारा है। उन्होंने कहा, 'लोगों के लिए कुछ नहीं किया गया है। पुराना शहर न तो पहाड़ है और न ही आदिवासी इलाका है। यह हैदराबाद के केंद्र में है लेकिन वहां गरीबी है। निर्वाचन क्षेत्र में बहुत कुछ करने की जरूरत है।'

 

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Asian News International (@ani_trending)



उन्होंने हैदराबाद के पुराने शहर की तुलना सोमालिया से की। कहा कि इसे उतना ही विकसित करने की जरूरत है जितना सोमालिया को विकसित करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि यहां सबसे पहले महिलाओं और युवाओं को रोजगार देने की जरूरत है। 

21 लाख वोटरों के आंसू...
अपने उम्मीदवार के तौर पर चुने जाने पर उन्होंने कहा, 'ऐसा लग रहा है कि जैसे 21 लाख वोटरों के आंसू की गूंज दिल्ली तक पहुंच गई। उन लोगों को न्याय दिलवाने के लिए हमारे जीतने भी बड़े भाई वहां बैठे हुए हैं उन्होंने जंग का एलान कर दिया है। मुझे ऐसा लगता है कि सही मायने में यहां के लोगों को न्याय मिलने वाला है। मेरे नाम की घोषणा होना यह सिर्फ मेरी जीत नहीं है बल्कि यह हमारे 21 लाख भाई-बहनों, जो पुराने शहर से हैं, उनकी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed