{"_id":"5ff9234b8ebc3e3188122a71","slug":"madhav-singh-solanki-senior-congress-leader-and-former-chief-minister-of-gujarat-passes-away","type":"story","status":"publish","title_hn":"माधव सिंह सोलंकी का 94 साल की उम्र में निधन, चार बार बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
माधव सिंह सोलंकी का 94 साल की उम्र में निधन, चार बार बने थे गुजरात के मुख्यमंत्री
Sat, 09 Jan 2021 09:10 AM IST
Tanuja Yadav
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अहमदाबाद
Published by: Tanuja Yadav
Updated Sat, 09 Jan 2021 09:10 AM IST
विज्ञापन
माधव सिंह सोलंकी
- फोटो : Twitter
गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस पार्टी के वरिष्ठ नेता माधव सिंह सोलंका का निधन हो गया है। सोलंकी गुजरात राज्य के चार बार मुख्यमंत्री पद पर आसीन हो चुके थे। उनकी उम्र 94 साल की थी। सोलंकी कांग्रेस के बड़े नेता माने जाते हैं और वे एक बार भारत के विदेश मंत्री भी रह चुके हैं।
विज्ञापन
इधर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने माधव सिंह सोलंकी के निधन पर दुख जताया है और ट्वीट कर शोक प्रकट किया है। पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट किया कि माधव सिंह सोलंकी एक दुर्जेय नेता थे। दशकों तक गुजरात की राजनीति में उन्होंने अपनी अहम भूमिका निभाई है।
विज्ञापन
PM Narendra Modi condoles the death of Madhav Singh Solanki, senior Congress leader and former Chief Minister of Gujarat.
विज्ञापन विज्ञापन
"He will be remembered for his rich service to society. Saddened by his demise", tweets PM Modi https://t.co/SwWmEfHDYO pic.twitter.com/85cbAYpxYo— ANI (@ANI) January 9, 2021
प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि माधव सिंह सोलंकी को समाज के प्रति उनकी समृद्ध सेवा के लिए याद किया जाएगा। प्रधानमंत्री ने जानकारी दी कि उन्होंने उनके बेटे भारत सोलंकी से बात की और शोक प्रकट किया। प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि सोलंकी जी को राजनीति के अलावा पढ़ाई का काफी शौक था।
प्रधानमंत्री ने आगे बताया कि जब भी उनसे मिलने का मौका मिलता था या बातचीत होती थी तो हम किताबों को लेकर बात करते थे। वो हमेशा मुझे अपनी नई बुक के बारे में बताते थे, जो उन्होंने उस दौरान पढ़ी होती थी।