{"_id":"6050ec3a8ebc3ed37a20480b","slug":"ma-ganapathy-appointed-dg-of-nsg-and-kuldiep-singh-dg-of-crpf","type":"story","status":"publish","title_hn":"नियुक्ति : एम ए गणपति को एनएसजी और कुलदीप सिंह को सीआरपीएफ का महानिदेशक बनाया गया","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
नियुक्ति : एम ए गणपति को एनएसजी और कुलदीप सिंह को सीआरपीएफ का महानिदेशक बनाया गया
Tue, 16 Mar 2021 11:05 PM IST
संजीव कुमार झा
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: संजीव कुमार झा
Updated Tue, 16 Mar 2021 11:05 PM IST
विज्ञापन
एम ए गणपति
- फोटो : cisf
वरिष्ठ आईपीएस अधिकारी एम ए गणपति को मंगलवार को राष्ट्रीय सुरक्षा दल (एनएसजी) का महानिदेशक और कुलदीप सिंह को केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) का महानिदेशक नियुक्त किया गया।
विज्ञापन
कार्मिक मंत्रालय की ओर से जारी एक आदेश में यह जानकारी दी गई। गणपति, 1986 बैच के भारतीय पुलिस सेवा के उत्तराखंड कैडर के अधिकारी हैं और वर्तमान में ब्यूरो ऑफ सिविल एविएशन सिक्योरिटी के महानिदेशक हैं। आदेश के अनुसार, गणपति को 29 फरवरी 2024 तक के लिए एनएसजी का महानिदेशक बनाया गया है।
विज्ञापन