फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   m venkaiah naidu says hindi is our identity we should proud of it

'अंग्रेजी सीखते-सीखते हम इंग्लिश माइंड में आ गए हैं, ये देशहित में नहीं'

Sat, 24 Jun 2017 02:24 PM IST
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार
amarujala.com- Presented by: अरविंद कुमार Updated Sat, 24 Jun 2017 02:24 PM IST
विज्ञापन
m venkaiah naidu says hindi is our identity we should proud of it
वेंकैया नायडू - फोटो : Intoday

केंद्रीय मंत्री एम वेंकैया नायडू का हिंदी भाषा के इस्तेमाल को लेकर लंबे समय से चले आ रहे विवाद को लेकर नया बयान आया है । उन्होंने कहा कि हिंदी हर भारतीय की असल पहचान है। वहीं, देश में कार्यालयों में अंग्रेजी के बढ़ते इस्तेमाल को हिंदी के लिए बेदह खतरनाक बताया है। वेंकैया नायडू ने कहा कि अंग्रेजी सीखते-सीखते हम अंग्रेजी माइंड में भी आ गए हैं। ये देश के हित में बिल्कुल भी नहीं है। 

विज्ञापन


इससे पहले इसी साल अप्रैल में भी नायडू ने संसदीय समिति के एक फैसले का बचाव किया था जिसमें सांसदों और केंद्रीय मंत्रियों के हिंदी लिखने और बोलने के साथ-साथ हिंदी को कार्यालय की आधिकारिक भाषा बनाने का प्रस्ताव रखा गया था।
विज्ञापन


वहीं, डीएमके नेता एमके स्टालिन ने मोदी सरकार के इस प्रस्ताव का घोर खंडन किया था। उनका कहना था कि सरकार गैर-हिंदी लोगों पर जबरन हिंदी भाषा के इस्तेमाल के लिए जोर डाल रही है।  ऐसे में आवास- शहरी गरीबी उन्मूलन और सूचना एवं प्रसारण मंत्री नायडू ने एमके स्टालिन की बात की आलोचना करते हुए कहा कि सरकार हिंदी को प्रमोट कर रही है न कि लोगों पर जबरन थोप रही है।   
विज्ञापन
विज्ञापन


फिर इसके बाद नायडू ने कहा कि 2011 में गृहमंत्री और कांग्रेस नेता पी चिंदबरम के नेतृत्व में संसदीय समिति की सिफारिश पर हिंदी के इस्तेमाल को लेकर एक नोटिफिकेश जारी किया गया था। वहीं, संसदीय पेनल ने सांसदों और मंत्रियों से हिंदी के इस्तेमाल को लेकर सिफारिश की थी। बता दें कि ये सिफारिश जून 2011 में राष्ट्रपति को भी भेजी गई थी। 


वहीं, मोदी सरकार ने इसी साल 31 मार्च को संसदीय पेनल की इस सिफारिश पर विचार किया जिस पर राष्ट्रपति प्रणव मुखर्जी ने भी सहमति प्रकट की थी।    

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed