{"_id":"5cddded4bdec22075c116c3a","slug":"m-veerappa-moily-says-the-regional-parties-will-be-unstable-will-not-complete-the-term","type":"story","status":"publish","title_hn":"क्षेत्रीय दलों की सरकार अस्थिर होगी, कार्यकाल पूरा नहीं करेगीः मोइली","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
क्षेत्रीय दलों की सरकार अस्थिर होगी, कार्यकाल पूरा नहीं करेगीः मोइली
Fri, 17 May 2019 03:36 AM IST
Avdhesh Kumar
हैदराबाद, एजेंसी
हैदराबाद, एजेंसी
Published by: Avdhesh Kumar
Updated Fri, 17 May 2019 03:36 AM IST
विज्ञापन
Veerappa Moily
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
कांग्रेस के वरिष्ठ नेता एम. वीरप्पा मोइली ने बृहस्पतिवार को कहा, कि राहुल गांधी के नेतृत्व वाले गठबंधन के सहयोग से इस बार क्षेत्रीय दलों की सरकार बन भी गई तो वह स्थिर नहीं होगी, ऐसी सरकार कार्यकाल पूरा नहीं कर पाएगी। उन्होंने चौधरी चरणसिंह, वीपी सिंह, चंद्रशेखर के नेतृत्व में बनी सरकारों का उदाहरण देते हुए कहा, सरकार वही टिकेगी जो किसी एक राष्ट्रीय पार्टी के नेतृत्व में बने।
आजाद बोले- हमारा पीएम बने न बने, मकसद एनडीए को हटाना
इससे पूर्व कांग्रेस के वरिष्ठ नेता गुलाम नबी आजाद ने बृहस्पतिवार सुबह कहा कि भले ही प्रधानमंत्री उनकी पार्टी का न बने, कांग्रेस का मकसद एनडीए को सत्ता से बाहर रखना है। आजाद का कहना है कि अगर यह पद हमें नहीं मिलता है, तो किसी और दल के नेता को पीएम पद के लिए समर्थन देंगे। इस बयान को विपक्षी दलों की एकता मजबूत करने के कदम के तौर पर देखा जा रहा है। ब्यूरो
राष्ट्रीय दलों से गठबंधन के इच्छुक नहीं राव
चुनाव परिणाम आने से पहले ही गैर भाजपा, गैर कांग्रेस सरकार की कोशिश में जुटे टीआरएस प्रमुख के चंद्रशेखर राव संघीय मोर्चा बनाने के पक्ष में हैं। टीआरएस सूत्रों के अनुसार राव मुख्य राष्ट्रीय दलों के साथ कोई गठबंधन नहीं करना चाहते। इसलिए वे यूपीए अध्यक्ष सोनिया गांधी की बैठक में शामिल होने से बच रहे हैं। वह इस बैठक में जाकर खुद को यूपीए के साथ प्रतिबद्ध नहीं दिखना चाहते।