फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   M M Hassan: menstruation “impure”, women should not enter temples during that period

कांग्रेस नेता का दिव्य ज्ञान- पीरियड्स में अशुद्ध हो जाती हैं महिलाएं, मंदिर न जाएं

Wed, 29 Mar 2017 09:26 AM IST
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय
amarujala.com- Presented by: जया पाण्डेय Updated Wed, 29 Mar 2017 09:26 AM IST
विज्ञापन
M M Hassan: menstruation “impure”, women should not enter temples during that period
एम.एम हसन

केरल में कांग्रेस नेता एम एम हसन ने अपने बयान से एक नए विवाद को जन्म दे दिया है। कांग्रेस नेता ने अपने बयान में कहा कि पीरियड्स के दौरान महिलाएं अशुद्ध हो जाती हैं। ऐसे में उन्हें मंदिर के अंदर प्रवेश नहीं करना चाहिए।

विज्ञापन

 
सोमवार को कांग्रेस नेता एम एम हसन स्टेट यूथ वेलफेयर बोर्ड द्वारा आयोजित एक कैंप में पत्रकारिता के छात्रों को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि पीरियड्स के दौरान महिलाओं को मंदिर में नहीं जाना चाहिए, उन्हें घर में ही रहना चाहिए। 
विज्ञापन


हसन के बयान के बाद कैंप में मौजूद लड़कियों ने उनका विरोध किया। एक लड़की ने कहा कि अगर पीरियड्स का खून अशुद्ध होता है तो आपकी नसों में भी तो वही खून दौड़ रहा है। एक लड़की ने उनसे सवाल किया क्या वो खून और शरीर के अंगों को भी अपवित्र मानते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद भी हसन अपने कहे बयान पर डटे रहे। उन्होंने कहा कि मेरे कहने का मतलब है कि केवल पीरियड्स के दौरान ही महिलाओं को  मंदिर में नहीं जाना चाहिए। 


हसन ने कहा कि पीरियड्स पर दिया गया बयान उनका निजी नहीं है। उन्होंने केवल वही कहा जो इस समय समाज की स्थिति है। लेकिन मीडिया के एक वर्ग ने उनके बयान को तोड़-मरोड़ कर पेश किया है। 

आपको बता दें कि वी.एम सुधीरन के इस्तीफे के बाद कांग्रेस ने एम एम हसन को केरल कांग्रेस का अंतरिम अध्यक्ष बनाया है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed