फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   M K Stalin will take over the legacy of M Karunanidhi, kanimozhi, mk alagiri not in race

एम के स्टालिन संभालेंगे करुणानिधि की विरासत, बहन कनिमोझी ने भी किया था भाई का समर्थन

Wed, 08 Aug 2018 04:21 AM IST
एजेंसी, चेन्नई
एजेंसी, चेन्नई Updated Wed, 08 Aug 2018 04:21 AM IST
विज्ञापन
M K Stalin will take over the legacy of M Karunanidhi, kanimozhi, mk alagiri not in race
करुणानिधि ने पिछले 50 सालों से डीएमके की कमान संभाल रखी थी। उनके बाद संगठन की कमान पर अटकलों को विराम लगाते हुए दो साल पहले उन्होंने अपने बेटे एमके स्टालिन को सियासी वारिस घोषित कर दिया था। हालांकि तब स्टालिन और उनके भाई अझागिरी में सत्ता संघर्ष के बाद से अझागिरी अलग-थलग हैं। 
विज्ञापन


साल 2016 में हालांकि स्टालिन को अपना वारिस घोषित करते हुए करुणानिधि ने स्पष्ट किया था कि इसका मतलब यह नहीं है वे खुद संन्यास ले रहे हैं। उस वक्त उन्होंने कहा था कि यह कार्यकर्ताओं को संदेश है कि पार्टी का उत्तराधिकारी मौजूद है। इस घोषणा के बाद उन्होंने अझागिरी और स्टालिन के बीच चल रहे सत्ता संघर्ष पर विराम लगाने की भी कोशिश की थी। 
विज्ञापन


गौरतलब है कि डीएमके ने पिछले साल जनवरी में स्टालिन को कार्यकारी अध्यक्ष बनाया था, हालांकि करुणानिधि ने पार्टी सुप्रीमो की कमान अपने हाथ में ही रखी थी। अझागिरी की पार्टी से दूरी तब और बढ़ गई, जब करुणानिधि की बेटी कनिमोझी ने मई, 2016 में कहा था कि उनके पिता के बाद सौतेले भाई स्टालिन ही पार्टी संभालेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन


स्टालिन की खासियत है कि वह पार्टी के अन्य नेताओं की तुलना में आम लोगों से कहीं भी मिल लेते हैं, इस कारण वह लोगों में काफी तेजी से लोकप्रिय हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed