फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lufthansa flight diversion due to bomb threat upsets travel plans of Hyderabad-bound passengers

Bomb Threat: लुफ्तांसा की फ्लाइट से हैदराबाद आ रहे यात्रियों के प्लान हुए चौपट, बम की धमकी के चलते डायवर्जन

Tue, 17 Jun 2025 01:31 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद Published by: नितिन गौतम Updated Tue, 17 Jun 2025 01:31 PM IST
सार

एक यात्री माधवी लता ने बताया कि 'करीब तीन घंटे की उड़ान के बाद यात्रियों को बताया गया कि विमान को हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतरने की इजाजत नहीं मिली है, इसलिए विमान वापस फ्रैंकफर्ट जा रहा है। इससे हमारे आगे की यात्रा के सारे प्लान प्रभावित हुए। मुझे अपने बूढ़े माता-पिता को देखने जाना था।' 

विज्ञापन
Lufthansa flight diversion due to bomb threat upsets travel plans of Hyderabad-bound passengers
लुफ्तांसा एयरलाइंस - फोटो : लुफ्तांसा एयरलाइंस

विस्तार

फ्रैंकफर्ट से उड़ान भरने वाली लुफ्तांसा एयरलाइंस की एक फ्लाइट में बम की धमकी के चलते हैदराबाद आ रहे हवाई यात्री कई घंटे तक एयरपोर्ट पर ही फंसे रहे। इसके कारण उनके सारे यात्रा प्लान प्रभावित हुए हैं। दरअसल बम की धमकी के चलते फ्लाइट को हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरने की इजाजत नहीं दी गई, जिसके चलते फ्लाइट कई घंटे की उड़ान के बाद वापस फ्रैंकफर्ट एयरपोर्ट पर उतरी और उसके बाद अगली उड़ान कई घंटे बाद थी, जिससे यात्रियों का काफी समय बर्बाद हुआ।
विज्ञापन


क्या है पूरा मामला
लुफ्तांसा एयरलाइंस की फ्लाइट संख्या एलएच752 ने रविवार को दोपहर 2.30 बजे जर्मनी के फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे से भारत के हैदराबाद स्थित राजीव गांधी अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी। इस फ्लाइट को सोमवार सुबह छह बजे हैदराबाद एयरपोर्ट पर उतरना था। लेकिन बम की धमकी के चलते यह फ्लाइट वापस फ्रैंकफर्ट हवाई अड्डे पर उतरी। विमान में सफर करने वाली एक यात्री माधवी लता ने बताया कि 'करीब तीन घंटे की उड़ान के बाद यात्रियों को बताया गया कि विमान को हैदराबाद हवाई अड्डे पर उतरने की इजाजत नहीं मिली है, इसलिए विमान वापस फ्रैंकफर्ट जा रहा है। इससे हमारे आगे की यात्रा के सारे प्लान प्रभावित हुए। मुझे अपने बूढ़े माता-पिता को देखने जाना था।' 
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- Air India: सैन फ्रांसिस्को से मुंबई आ रही एअर इंडिया की फ्लाइट में खराबी, कोलकाता में यात्रियों को उतारा गया
विज्ञापन
विज्ञापन


यात्रियों को हुई भारी परेशानी
एक अन्य यात्री वेणु ने बताया कि वह अमेरिका के सैन फ्रांसिस्को से आए हैं। वेणु ने बताया कि करीब चार घंटे की यात्रा के बाद विमान को वापस फ्रैंकफर्ट भेज दिया गया और अगली फ्लाइट अगले दिन सुबह 10 बजे थे। हालांकि यात्रियों ने इस बात पर खुशी जताई कि सभी लोग सुरक्षित हैं। कुछ यात्रियों के लिए यह इंतजार और लंबा रहा। कनाडा में रहने वाले आरोग्यम चौधरी ने बताया कि फ्लाइट में देरी की वजह से उसके करीब 72 घंटे खराब हुए हैं। हैदराबाद हवाई अड्डे पर लुफ्तांसा एयरलाइंस के विमान एलएच 752 में बम होने की सूचना वाला ईमेल मिला था। इसके बाद विमान को वापस फ्रैंकफर्ट जाने की सलाह दी गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed