फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LS Speaker Birla offers to train Mongolian parliamentarians and officials in India

Om Birla: लोकसभा स्पीकर ने मंगोलियाई सांसदों और अधिकारियों को भारत में प्रशिक्षण देने की पेशकश की; कही यह बात

Fri, 07 Jul 2023 10:11 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उलान बतोर
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, उलान बतोर Published by: निर्मल कांत Updated Fri, 07 Jul 2023 10:11 PM IST
सार

Om Birla: लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगोलिया को उसके सांसदों और अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए हर संभव सहयोग की पेशकश की। उन्होंने उनके उत्तर-मध्य एशियाई क्षेत्र से जुड़े संस्थानों को विकसित करने लिए भी सहयोग की पेशकश की। 

विज्ञापन
LS Speaker Birla offers to train Mongolian parliamentarians and officials in India
Mangolian Prime Minister Oyun-Erdene Luvsannamsrai and LS Speaker Om Birla - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने मंगोलिया को उसके सांसदों और अधिकारियों को प्रशिक्षित करने के लिए हर संभव सहयोग की पेशकश की। उन्होंने उनके उत्तर-मध्य एशियाई क्षेत्र से जुड़े संस्थानों को विकसित करने लिए भी सहयोग की पेशकश की। 

विज्ञापन

बिरला मंगोलिया के दौरे पर हैं। उन्होंने मंगोलिया के राष्ट्रपति उखनागिन खुरेलसुख, प्रधानमंत्री ओयुन-एर्डेन लुवसन्नमराई और ग्रेट खुराल (संघीय संसद) के स्पीकर गोम्बोजाविन जंदनशातर से मुलाकात की। प्रधानमंत्री लुवसन्नमराई के साथ बैठक के दौरान बिरला ने सुझाव दिया कि संसदीय लोकतंत्र अनुसंधान और प्रशिक्षण संस्थान (प्राइड) मंगोलिया के सांसदों, अधिकारियों और कर्मचारियों के लिए क्षमता निर्माण कार्यक्रम आयोजित कर सकता है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि भारतीय संसद मंगोलिया के संसदीय संस्थानों के विकास और अनुसंधान, पुस्तकालय सुविधाओं को अपग्रेड करने के क्षेत्र में सहयोग करने के लिए तैयार है। उन्होंने इस बात पर भी जोर दिया कि बौद्ध धर्म की साझा गौरवशाली विरासत भारत और मंगोलिया के बीच संबंधों को रेखांकित करती है। उन्होंने कहा कि भारत, मंगोलिया के साथ अपनी रणनीतिक साझेदारी को और मजबूत व व्यापक बनाने के लिए प्रतिबद्ध है। 

विज्ञापन

बिरला ने कहा कि उन्हें यह जानकर खुशी हुई कि भारत मंगोलिया के आर्थिक विकास में एक भरोसेमंद भागीदार की भूमिका निभा रहा है। उन्होंने मंगोलिया में तेल रिफाइनरी परियोजना का भी दौरा किया। यह भारत द्वारा विदेश में शुरू की गई सबसे बड़ी परियोजना है। उन्होंने कहा कि यह दोनों देशों के बीच घनिष्ठ साझेदारी का प्रमाण है। 

भारत की सहायता से बनाई जा रही रिफाइनरी मंगोलिया की ऊर्जा सुरक्षा के लिए महत्वपूर्ण है। यह 'लाइन ऑफ क्रेडिट' कार्यक्रम के तहत भारत द्वारा विदेश में शुरू की गई सबसे बड़ी परियोजना है जो दोनों देशों के बीच करीबी आर्थिक और रणनीतिक साझेदारी को दर्शाती है। बिरला ने यह भी भरोसा जताया कि मंगोलिया 2028-29 के कार्यकाल के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के अस्थायी सदस्य के रूप में भारत की उम्मीदवारी का समर्थन करेगा। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed