{"_id":"57d49b7f4f1c1bbb61318844","slug":"low-profit-trains-may-be-stopped","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"बंद हो सकती हैं घाटे में चल रहीं कई ट्रेनें","category":{"title":"India News","title_hn":"भारत","slug":"india-news"}}
बंद हो सकती हैं घाटे में चल रहीं कई ट्रेनें
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुरादाबाद
Updated Sun, 11 Sep 2016 05:17 AM IST
विज्ञापन
- फोटो : file photo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रेलवे की गिरती आय से मंत्रालय की चिंता बढ़ती जा रही है। ऐसे में रेलवे बोर्ड कुछ कड़े फैसले ले सकता है। रेलवे ने सभी पैसेंजर ट्रेनों के साथ ही एक्सप्रेस ट्रेनों में टिकट लेकर चलने वालों की स्थिति का आकलन कराया है। विशेष पैसेंजर ट्रेनों में यात्रियों की संख्या की स्थिति को शामिल किया गया है। रेलवे आय बढ़ाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहा है। इसमें किराया वृद्धि भी शामिल है।
विज्ञापन
ट्रेन में अधिक से अधिक यात्रियों की टिकट लेकर सफर करने की आदत डालने के लिए सघन टिकट चेकिंग अभियान भी चलाए जा रहे हैं। टिकट चेकिंग अभियान के लिए एक प्वाइंट बनाकर सभी गाड़ियों को चेक कराया जा रहा है। जिससे उनमें चलने वाले यात्रियों की सही संख्या का अनुमान लगाया जा सके। इस प्रकार से जिन गाड़ियों टिकट की सेल होगी उन्हें बंद किए जाने की संभावना है।
विज्ञापन
मंडल में चलने वाली कई पैसेंजर गाड़ियां ऐसी हैं जिनमें यात्रियों की आक्यूपेंसी (टिकट लेने वाले यात्रियों की संख्या) बीस फीसदी से भी कम है। जबकि कई ऐसी हैं जिनमें 15 फीसदी से कम यात्री सफर रहे हैं।
विज्ञापन
मंडल में चलने वाली कई पैसेंजर गाड़ियों में यात्रियों की आक्यूपेंसी 85 फीसदी से कम है। इनके संचालन पर रेलवे को घाटा उठाना पड़ता है। जो हर महीने लाखों में होता है। इन गाड़ियों में नियमित टिकट चेकिंग भी नहीं होती, जिसके चलते बिना टिकट सफर करने वालों की संख्या भी बढ़ रही है।
इन ट्रेनों में यात्रियों का अकाल
मुरादाबाद सीतापुर सिटी पैसेंजर (74304)
सीतापुर सिटी मुरादाबाद पैसेंजर (74303)
चंदौसी मुरादाबाद पैसेंजर (54313)
हरिद्वार ऋषिकेश पैसेंजर (54481)
ऋषिकेश हरिद्वार पैसेंजर (54485)
हरिद्वार ऋषिकेश पैसेंजर (54484)
सीतापुर सिटी मुरादाबाद पैसेंजर (54397)
अलीगढ़ बरेली पैसेंजर (54397)
मुरादाबाद नजीबाबाद (54395)
नजीबाबाद मुरादाबाद (54396)
सीतापुर सिटी मुरादाबाद पैसेंजर (74303)
चंदौसी मुरादाबाद पैसेंजर (54313)
हरिद्वार ऋषिकेश पैसेंजर (54481)
ऋषिकेश हरिद्वार पैसेंजर (54485)
हरिद्वार ऋषिकेश पैसेंजर (54484)
सीतापुर सिटी मुरादाबाद पैसेंजर (54397)
अलीगढ़ बरेली पैसेंजर (54397)
मुरादाबाद नजीबाबाद (54395)
नजीबाबाद मुरादाबाद (54396)