{"_id":"5f8492ec0acef47c16235b09","slug":"low-pressure-area-in-bay-of-bengal-changed-to-deep-pressure-says-imd","type":"story","status":"publish","title_hn":"बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदला, तेलंगाना में भारी बारिश का अनुमान","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
बंगाल की खाड़ी में कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदला, तेलंगाना में भारी बारिश का अनुमान
Mon, 12 Oct 2020 11:01 PM IST
गौरव पाण्डेय
पीटीआई, नई दिल्ली
पीटीआई, नई दिल्ली
Published by: गौरव पाण्डेय
Updated Mon, 12 Oct 2020 11:01 PM IST
विज्ञापन
भारतीय मौसम विभाग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बंगाल की खाड़ी में बना कम दबाव का क्षेत्र सोमवार को गहरे दबाव में बदल गया। इसके मंगलवार तड़के उत्तरी आंध्र प्रदेश के तटीय इलाकों नरसापुर और विशाखापत्तनम से गुजरने की संभावना है। भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने यह जानकारी दी।
विज्ञापन
आईएमडी के चक्रवात चेतावनी प्रभाग ने कहा कि इसके प्रभाव के चलते मंगलवार को तेलंगाना में बेहद भारी बारिश की संभावना है जबकि कर्नाटक, रायलसीमा, दक्षिण कोंकण और गोवा, मध्य महाराष्ट्र एवं मराठवाड़ा के दूरस्थ क्षेत्रों में भारी से बेहद भारी बारिश का अनुमान है।
विज्ञापन
आईएमडी ने कहा, 'बंगाल की खाड़ी में कल बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव के क्षेत्र में तब्दील हो गया। इसके 13 अक्तूबर की सुबह पश्चिम-उत्तर-पश्चिम की ओर बढ़ने की संभावना है। इस दौरान, 55-65 किलोमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से हवाएं चलने का अनुमान है जोकि बढ़कर 75 किलोमीटर प्रतिघंटा तक पहुंच सकती हैं।'
विज्ञापन
मौसम विभाग ने कहा कि सोमवार शाम से ही बंगाल की खाड़ी, आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में तेज रफ्तार से हवाएं चलने की संभावना है। उन्होंने कहा कि उत्तरी आंध्र प्रदेश, दक्षिणी ओडिशा और विदर्भ के दूर-दराज क्षेत्र में भारी बारिश की संभावना है।
उन्होंने कहा कि मंगलवार शाम तक आंध्र प्रदेश, ओडिशा, तमिलनाडु और पुडुचेरी के तटीय इलाकों में समुद्र में हालात खराब रहेंगे। ऐसे में मछुआरों को समुद्र में नहीं जाने की सलाह दी गई है।