{"_id":"5d84dc718ebc3e93b039674e","slug":"lottery-frauds-in-name-of-kaun-banega-crorepati-to-prevent-take-these-steps","type":"story","status":"publish","title_hn":"'कौन बनेगा करोड़पति' के नाम पर जमकर हो रही धोखाधड़ी, इस तरह रहें सुरक्षित","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
'कौन बनेगा करोड़पति' के नाम पर जमकर हो रही धोखाधड़ी, इस तरह रहें सुरक्षित
Fri, 20 Sep 2019 07:34 PM IST
Gaurav Pandey
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हैदराबाद
Published by: Gaurav Pandey
Updated Fri, 20 Sep 2019 07:34 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हैदराबाद के साइबराबाद में साइबर क्राइम पुलिस स्टेशन को मशहूर टीवी क्विज शो 'कौन बनेगा करोड़पति' के नाम पर धोखाधड़ी की कई शिकायतें मिली है। ऐसी धोखाधड़ी से बचने के लिए आम आदमी को जागरूक करने का फैसला लिया गया है जिससे वह फेसबुक, व्हाट्सएप जैसे सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म या एसएमएस के जरिए इनके जाल में न फंसें और आर्थिक नुकसान से बच सकें।
विज्ञापन
पुलिस द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति में लिखा है, 'साइबर धोखेबाज, जो मुख्यत: बिहार और उत्तर प्रदेश में होते हैं, कई लोगों को एक साथ मैसेज भेजते हैं जिसमें कहा जाता है कि उनका नंबर कौन बनेगा करोड़पति लॉटरी में सेलेक्ट हुआ है और उन्होंने 25 लाख रुपये जीते हैं। वो यह मैसेज फेसबुक, व्हाट्सएप के साथ अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म पर भी पोस्ट करते हैं।'
विज्ञापन
अगर कोई व्यक्ति धोखेबाजों द्वारा भेजे मैसेज का जवाब देता है तो वह उन्हें ईनाम की राशि देने के लिए पहले आयकर, जीएसटी, सेवा शुल्क आदि के नाम पर उनसे बड़ी धनराशि बैंक खाते या ई-वॉलेट में जमा करवा लेते हैं।
विज्ञापन
धोखाधड़ी से बचने के लिए उठाएं ये कदम
- कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर किसी भी धोखाधड़ी से बचने के लिए एहतियाती कदम उठाएं।
- अज्ञात व्यक्तियों द्वारा भेजे गए लॉटरी में भारी रकम जीतने संबंधी किसी भी मैसेज का उत्तर न दें।
- ऐसे किसी भी व्यक्ति की किसी बात न भरोसा करें और न ही बैंक खाता और कार्ड आदि की जानकारी दें।
- अंजान व्यक्ति को रुपये भेजने से पहले अपने मित्रों और परिवार के लोगों के साथ बातचीत जरूर कर लें।