फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lot of people dead many missing due to heavy rains landslides floods in maharashtra

Maharashtra Update: महाराष्ट्र में बाढ़ और भूस्खलन में 164 की मौत, कई लापता

Tue, 27 Jul 2021 04:52 AM IST
Jeet Kumar अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई।
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई। Published by: Jeet Kumar Updated Tue, 27 Jul 2021 04:52 AM IST
सार

राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों से अभी तक 2,29,074 लोगों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया जा चुका है। बारिश से हुई तबाही में रायगढ़ जिले में 95, सतारा में 45, रत्नागिरी में 21, ठाणे में 12, कोल्हापुर में 7, मुंबई में 4 और सिंधुदुर्ग, पुणे, वर्धा और अकोला में दो-दो लोगों की मौत हुई है।

विज्ञापन
Lot of people dead many missing due to heavy rains landslides floods in maharashtra
महाराष्ट्र में बाढ़.... - फोटो : PTI

विस्तार

 महाराष्ट्र में बाढ़ और भूस्खलन से प्रभावित कोंकण के रायगढ़ जिले में 11 और विदर्भ वर्धा तथा अकोला जिले में दो-दो लोगों के शव मिलने से प्रदेश में बारिश से हुए हादसों में मरने वालों की संख्या 164 हो गई है जबकि 100 लोग अभी लापता हैं। मुख्यमंत्री उद्धव ठाकरे ने सोमवार को पश्चिम महाराष्ट्र के बाढ़ग्रस्त इलाके सतारा का तो उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सांगली में बाढ़ के हालात का जायजा लिया। 

विज्ञापन


राज्य आपदा प्रबंधन विभाग के अनुसार, प्रभावित क्षेत्रों से 2,29,074 लोगों को बाहर निकाला जा चुका है। बारिश से आई तबाही से रायगढ़ जिले में 71, सतारा में 41, रत्नागिरी में 21, ठाणे में 12, कोल्हापुर में सात, मुंबई में चार और सिंधुदुर्ग, पुणे, वर्धा और अकोला में दो-दो लोगों की मौत हो चुकी है। इसके अलावा भारी बारिश के दौरान हुए अलग-अलग हादसों में 56 लोग घायल हुए हैं। रायगढ़ में 34, मुंबई और रत्नागिरी में सात-सात, ठाणे में छह और सिंधुदुर्ग में दो लोग घायल हुए हैं।
विज्ञापन


रायगढ़ में 53, सतारा में 27, रत्नागिरी में 14, ठाणे में चार और सिंधुदुर्ग एवं कोल्हापुर में एक-एक व्यक्ति के लापता होने की खबर है। प्रदेश के कुछ इलाकों में पिछले हफ्ते भारी बारिश के कारण बाढ़ आ गई और भूस्खलन हुआ, जिससे 1043 गांव इसकी चपेट में आए हैं। इन स्थानों पर  एनडीआएफ की 34, एसडीआरएफ की 11 टीमों के अलावा सेना और कोस्ट कार्ड की टीमें राहत और बचाव कार्य में लगी हैं। प्रभावित लोगों के लिए 259 राहत शिविर भी बनाए गए हैं। भारी बारिश में 43 सड़कें और रायगढ़ के वशिष्ठी नदी पर बना पुल टूट गया है। रायगढ़ का तलिये गांव भूस्खलन में पूरी तरह से तबाह हो चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन


सीएम ठाकरे ने रविवार को कोंकण क्षेत्र के रत्नागिरी जिले में भीषण बाढ़ से ग्रस्त चिपलून का दौरा किया था। उन्होंने सोमवार को सतारा में बाढ़ग्रस्त इलाकों का दौरा किया। उधर, उपमुख्यमंत्री अजीत पवार ने सोमवार को सांगली जिले के बारिश प्रभावित विभिन्न गांवों का दौरा किया और कुछ इलाकों में नौका के जरिए बाढ़ पीड़ितों से मिलने पहुंचे। पवार ने बाढ़ प्रभावित लोगों से बातचीत की और उन्हें राज्य सरकार की ओर से हरसंभव मदद का आश्वासन दिया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिया कि उन इलाकों का सर्वे करें, जहां हर साल बाढ़ से लोग प्रभावित होते हैं जिससे उनका सुरक्षित स्थानों पर पुनर्वास किया जा सके।

तलिये गांव में तलाशी अभियान खत्म, लापता 31 लोग मृत घोषित
रायगढ़ जिला प्रशासन ने सोमवार को तलिये गांव में लापता 31 लोगों की तलाशी में चलाए जा रहे अभियान को बंद कर दिया और इन लोगों को मृत घोषित कर दिया। बृहस्पतिवार को आए भीषण भूस्खलन में यह गांव पूरी तरह से तबाह हो गया है। इस हादसे में 53 लोगों की जान चली गई थी और पांच लोग घायल हुए थे जबकि 31 लोग अभी भी लापता हैं। 

चार दिन बाद बहाल हुई रेल सेवा 
मध्य रेलवे के कुछ मार्गों पर ट्रेन यातायात बाधित होने के चार दिन बाद सोमवार सुबह ठाणे, नासिक और पुणे के थाल और भोर घाट क्षेत्रों में सभी रेल लाइन पर सेवाएं बहाल कर दी गईं। वहीं, सावित्री नदी पर बने क्षतिग्रस्त पुल की मरम्मत के बाद मुंबई-गोवा मार्ग और मुंबई-बंगलूरू राजमार्ग पर भी बड़े वाहनों की आवाजाही शुरू हो गई। कई स्थानों पर भारी बारिश, भूस्खलन होने और पेड़ गिरने के कारण 21 जुलाई को रात सवा 10 बजे से कसारा घाट के नाम से प्रसिद्ध थाल घाट पर और खंडाला घाट के भोर घाट पर 22 जुलाई को अपराह्न साढ़े 12 बजे से यातायात निलंबित था। मध्य रेलवे के मुख्य प्रवक्ता शिवाजी सुतार ने बताया कि ठाणे और नासिक जिलों की सीमा पर मुंबई से करीब 125 किलोमीटर दूर स्थित थाल घाट पर सोमवार सुबह छह बजकर 50 मिनट पर और रायगढ़-पुणे जिलों के दरम्यान भोर घाट पर रेल लाइन को सोमवार सुबह आठ बजे ट्रेनों के आवागमन के लिए सुरक्षित घोषित कर दिया गया।


नौसेना की टीमें स्थानीय लोगों को भोजन और दवाएं करा रहीं उपलब्ध
पश्चिमी नौसेना कमान की बाढ़ राहत की सात टीमें रत्नागिरी और रायगढ़ में तैनात की गई हैं। ये टीमें बाढ़ प्रभावित स्थानीय लोगों को लगातार भोजन और दवाएं मुहैया करा रही हैं। ये टीमें पिछले दो दिनों से 200 से अधिक परिवारों को रेडी टू ईट भोजन उपलब्ध करा रही हैं। साथ ही जरूरतमंदों को आपातकालीन फर्स्ट एड और दवाएं भी दे रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed