फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Los Sabha Election result 2019: Kamal Nath claim congress Defeat over Rahul, Priyanka Gandhi, NYAY

हार पर कमलनाथ ने किया राहुल गांधी का बचाव, प्रियंका और 'न्याय' को लेकर कह दी ये बड़ी बात

Sat, 25 May 2019 09:47 AM IST
Nilesh Kumar चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
चुनाव डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Nilesh Kumar Updated Sat, 25 May 2019 09:47 AM IST
विज्ञापन
Los Sabha Election result 2019: Kamal Nath claim congress Defeat over Rahul, Priyanka Gandhi, NYAY
कमलनाथ - फोटो : FIle Photo

17वीं लोकसभा के लिए हुए चुनाव भाजपा ने इस बार 2014 से भी बड़ी और ऐतिहासिक जीत दर्ज की। इस लोकसभा चुनाव में भाजपा 302 सीटें जीत चुकी है, जबकि एनडीए गठगबंधन को 350 सीटें हासिल हुई हैं। वहीं दूसरी ओर कांग्रेस महज 52 सीटों पर जीत दर्ज कर पाई और सहयोगी दलों को मिलाकर यूपीए को 92 सीटें मिली। कांग्रेस अपनी इस हार की समीक्षा में लगी है।

विज्ञापन


दिल्ली में कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक से पहले मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री कमलनाथ ने भी हार के कारण गिनाए हैं। उनके अनुसार, कांग्रेस ने अपने सबसे बड़े दो दांव चलने में देर कर दी। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार रहते हुए उसका सूपड़ा लगभग साफ हो गया और वह एक ही सीट जीत पाई। 
विज्ञापन


अंग्रेजी अखबार इंडियन एक्सप्रेस से बातचीत में कमलनाथ ने कहा कि कांग्रेस लोगों तक अपना संदेश पहुंचाने में पूरी तरह कामयाब नहीं हो सकी। वहीं उन्होंने यह भी माना कि प्रियंका गांधी को लांच करने में भी देरी हुई। उनके अनुसार, प्रियंका गांधी को कांग्रेस के चुनाव प्रचार अभियान में काफी पहले ही जुड़ जाना चाहिए था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राहुल के नेतृत्व पर सवाल नहीं
कमलनाथ ने मध्यप्रदेश में कांग्रेस की हार के पीछे भाजपा के चुनाव प्रचार अभियान को अपनी पार्टी के मुकाबले मजबूत माना। उन्होंने स्वीकार किया कि नरेंद्र मोदी का संदेश लोगों तक ज्यादा तेजी और अच्छे से पहुंचा, जबकि कांग्रेस अपना संदेश पहुंचाने में अपेक्षाकृत कम कामयाब रही। वहीं, कांग्रेस की करारी हार के पीछे कमलनाथ ने राहुल गांधी के नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाया। कहा कि उनके वह हमारे नेता हैं और आगे भी वही रहेंगे। उनके नेतृत्व पर सवाल नहीं उठाया जा सकता।

'न्याय' का दावा करने में हुई देरी 

कांग्रेस के एक और बड़े दांव 'न्याय' योजना का दावा करने में भी हुई देर को कमलनाथ हार की वजह बताते हैं। एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि हम इसे पहले ही शुरू कर सकते थे, लेकिन काफी देर हो गई। भाजपा के तंज के बीच लोगों ने इसे बस एक कैंपेन की तरह समझा, जबकि यह उससे कहीं बढ़कर था। मालूम हो कि न्याय योजना के तहत कांग्रेस ने पांच करोड़ गरीब परिवारों को हर साल 72 हजार देने की बात कही थी.

दिग्विजय की हार का भी बताया कारण

Los Sabha Election result 2019: Kamal Nath claim congress Defeat over Rahul, Priyanka Gandhi, NYAY
साध्वी प्रज्ञा ठाकुर बनाम दिग्विजय - फोटो : Amar Ujala

मध्य प्रदेश के भोपाल में दिग्विजय सिंह की हार और प्रज्ञा ठाकुर की जीत पर कमलनाथ ने कहा कि इसके पीछे केवल हिंदुत्व का मुद्दा हावी रहा। ध्रुवीकरण के माहौल के बीच जब लोग केवल हिंदू के तौर पर वोट करते हैं तो वे बाकी सभी मुद्दे भूल जाते हैं। मालूम हो कि कमलनाथ से पहले भोपाल सीट से हारे कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने भी प्रज्ञा की जीत पर चिंता जताई थी। उन्होंने कहा था कि महात्मा गांधी की विचारधारा हार गई और गांधी के हत्यारे गोडसे की विचारधारा जीत गई। गोडसे का महिमामंडन करने वाली प्रज्ञा ठाकुर की जीत उनके लिए चिंता का सबब है। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed