फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lord Ram idol at Ayodhya temple should have moustache : Bhide

अयोध्या में स्थापित होने वाली भगवान राम की मूर्ति की मूछें होनी चाहिए : संभाजी भिड़े

Mon, 03 Aug 2020 09:32 PM IST
गौरव पाण्डेय पीटीआई, पुणे
पीटीआई, पुणे Published by: गौरव पाण्डेय Updated Mon, 03 Aug 2020 09:32 PM IST
विज्ञापन
Lord Ram idol at Ayodhya temple should have moustache : Bhide
संभाजी भिड़े (फाइल फोटो)

महाराष्ट्र के हिंदूवादी नेता संभाजी भिड़े ने सोमवार को कहा कि अयोध्या में प्रस्तावित मंदिर में भगवान राम की मूर्ति की मूछें होनी चाहिए। अयोध्या में बुधवार को राम मंदिर का भूमि पूजन होना है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के भी शामिल होने की उम्मीद है।

विज्ञापन


भिड़े ने पुणे के नजदीक सांगली में पत्रकारों से कहा, 'मैंने गोविंद गिरिजी महाराज (मंदिर न्यास के एक न्यासी) से कहा है कि आप राम और लक्ष्मण की जिस मूर्ति की स्थापना करने जा रहे हैं, उनकी मूछें होनी चाहिए।'
विज्ञापन


भिड़े ने कहा, 'अगर आप यह भूल (भगवान राम की मूर्ति में मूछें न होना) नहीं सुधारते हैं, तो भगवान राम के मेरे जैसे भक्तों के लिए मंदिर का कोई अर्थ नहीं है।' उन्होंने मंदिर स्थल पर भूमि पूजन से पहले कहा कि छत्रपति शिवाजी महाराज की एक तस्वीर की पूजा की जानी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


शिव प्रतिष्ठान हिंदुस्तान के प्रमुख भिड़े ने लोगों से पांच अगस्त को होने वाले भूमि पूजन के दिन दीपवाली और दशहरा की तरह जश्न मनाने की अपील की।

राकांपा प्रमुख शरद पवार ने हाल ही में कहा था कि कुछ लोगों को लगता है कि मंदिर बन जाने से कोविड-19 महामारी खत्म हो जाएगी। पवार के इस बयान पर भिड़े ने कहा कि वह एक सम्मानित व्यक्ति हैं और उन्हें ऐसा बयान नहीं देना चाहिये था। भिड़े ने कहा, 'पवार को भूमि पूजन कार्यक्रम में जाना चाहिये, भले ही उन्हें निमंत्रण न मिला हो। वह वहां पूरे महाराष्ट्र का प्रतिनिधित्व करेंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed