फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lord Jagannath rath being prepared with the technical support of Railways

Rath Yatra 2022: रेलवे के तकनीकी सहयोग से तैयार हो रहा भगवान जगन्नाथ का रथ

Thu, 23 Jun 2022 06:35 AM IST
Jeet Kumar नवनीत शरण, पुरी।
नवनीत शरण, पुरी। Published by: Jeet Kumar Updated Thu, 23 Jun 2022 06:35 AM IST
सार

पुरी रेलवे के वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी लिंगराज त्रिपाठी ने बताया कि जगन्नाथ यात्रा के लिए हर वर्ष रथ का निर्माण किया जाता है।

विज्ञापन
Lord Jagannath rath being prepared with the technical support of Railways
भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा - फोटो : पीटीआई

विस्तार

भगवान जगन्नाथ रथ यात्रा की तैयारी पुरी में शुरू हो गई है। इसमें रेलवे की भी अहम भागीदारी है। लकड़ी का रथ बनाने में 40 रेलकर्मी जैक का उपयोग करते हैं। उसमें पहिया लगाते हैं और रथ को रोकने के लिए भी जैक का इस्तेमाल करते हैं। इस तरह से भगवान जगन्नाथ, बलभद्र और सुभद्रा का रथ तैयार होता है।

विज्ञापन


इन रथों को तैयार करने में दो महीन का समय लगता है। कारीगर रथ का नाप अपनी अंगुलियों से करते हैं। रेल कर्मचारियों की मदद से हाइड्रोलिक जैक से रथ के ढांचे को थामे रखा जाता है। पुरी रेलवे के वरिष्ठ कोचिंग डिपो अधिकारी लिंगराज त्रिपाठी ने बताया कि जगन्नाथ यात्रा के लिए हर वर्ष रथ का निर्माण किया जाता है।
विज्ञापन


पुरी स्टेशन बनेगा विश्व स्तरीय 
भगवान जगन्नाथ की नगरी पुरी का स्टेशन भी विश्वस्तरीय बनेगा। 364 करोड़ रुपये की लागत से पुरी स्टेशन का पुनर्विकास किया जाएगा और  यात्री सुविधाएं बढ़ाई जाएंगी। रेलमंत्री ने स्टेशन का मुआयना करने के बाद कहा कि टेंडर की प्रक्रिया शुरू हो गई है और अगले दो वर्ष में यह तैयार हो जाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed