{"_id":"5ba75cd6867a557ea40c8c8a","slug":"longest-indian-bogibeel-rail-road-bridge-is-ready","type":"story","status":"publish","title_hn":"असम: 17 साल में बनकर तैयार हुआ देश का सबसे लंबा रेलवे-सड़क पुल","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
असम: 17 साल में बनकर तैयार हुआ देश का सबसे लंबा रेलवे-सड़क पुल
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, डिब्रूगढ़
Updated Sun, 23 Sep 2018 02:58 PM IST
विज्ञापन
असम के डिब्रूगढ़ के पास देश का सबसे लंबा रेलवे-सड़क पुल 'बोगीबील पुल' बनकर तैयार हो गया है। इसे बनने में पूरे 17 साल का वक्त लगा है। पुल की लंबाई 4.94 किमी और ऊंचाई 32 मी. है।
विज्ञापन
ट्रेन चलाकर हुआ सफल परीक्षण
पुल का सफल परीक्षण गुरुवार को ट्रेन चलाकर किया गया। यह पुल ब्रह्मपुत्र नदी से 32 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है। यह पुल स्वीडन और डेनमार्क की तकनीक से बनाया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन के अलावा कार और ट्रक भी दौड़ेंगे
इस पुल की खास बात यह है कि इसपर न केवल ट्रेन चलेगी बल्कि इसपर गाड़ियां और ट्रक भी दौड़ सकेंगे। पुल असम के डिब्रूगढ़ को अरुणाचल प्रदेश के पासीघाट से जोड़ेगा।
विज्ञापन
एशिया का दूसरा सबसे लंबा पुल
यह भारत का सबसे लंबा तथा एशिया का दूसरा सबसे लंबा पुल है। 21 अप्रैल 2002 में बनने शुरू हुए इस पुल के ऊपर तीन लाइन की सड़क है और नीचे दोहरी रेल लाइन है।