{"_id":"65cf1b87b4fa914ed60c4ad2","slug":"london-lord-mayor-meets-maharashtra-cm-eknath-shinde-proposes-naming-ai-centre-after-shivaji-maharaj-2024-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"UK: लंदन में AI सेंटर को मिल सकता है छत्रपति शिवाजी का नाम, लॉर्ड मेयर ने सीएम शिंदे को दिया प्रस्ताव","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
UK: लंदन में AI सेंटर को मिल सकता है छत्रपति शिवाजी का नाम, लॉर्ड मेयर ने सीएम शिंदे को दिया प्रस्ताव
Fri, 16 Feb 2024 01:58 PM IST
श्वेता महतो
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: श्वेता महतो
Updated Fri, 16 Feb 2024 01:58 PM IST
सार
बैठक के दौरान लॉर्ड के मेयर ने लंदन में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्र का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया। सीएम शिंदे ने इस कदम का स्वागत किया।
विज्ञापन
माइकल मेनेली, एकनाथ शिंदे
- फोटो : ANI
विस्तार
लंदन में लॉर्ड के मेयर माइकल मेनेली ने लंदन में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्र का नाम मराठा राजा छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया है। मुख्यमंत्री के दफ्तर से जारी एक बयान के अनुसार, गुरुवार को मेनेली ने महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से उनके आधिकारिक आवास पर मुलाकात की।
बैठक के दौरान लॉर्ड के मेयर ने लंदन में एक आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस केंद्र का नाम छत्रपति शिवाजी महाराज के नाम पर रखने का प्रस्ताव दिया। इस कदम का स्वागत करते हुए सीएम शिंदे ने लंदन में शिवाजी महाराज की मूर्ति लगाने का प्रस्ताव भी दिया। दोनों नेताओं के बीच आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, पर्यावरण, सूचना, तकनीक एवं अन्य मुद्दों पर चर्चा की।