फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LokSabha Elections 2019: Anurag Thakur asked Twitter to ensure that elections will not be influenced

संसदीय समिति के समक्ष पेश हुए ट्विटर अधिकारी, चुनाव आयोग के साथ बेहतर तालमेल बनाने का निर्देश

Mon, 25 Feb 2019 03:08 PM IST
गौरव द्विवेदी न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: गौरव द्विवेदी Updated Mon, 25 Feb 2019 03:08 PM IST
विज्ञापन
LokSabha Elections 2019: Anurag Thakur asked Twitter to ensure that elections will not be influenced
अनुराग ठाकुर

विज्ञापन

लोकसभा चुनावों में किसी भी बाहर हस्तक्षेप को रोकने के लिए संसदीय समिति ने ट्विटर को सख्त हिदायत दी है। ट्विटर के उपाध्यक्ष व वैश्विक नीति के प्रमुख कॉलिन क्रोवेल व अन्य अधिकारी सोमवार को सूचना प्रौद्योगिकी पर संसद की स्थायी समिति के समक्ष पेश हुए। तीन घंटे तक चली बैठक में समिति के अध्यक्ष और भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने कहा कि ट्विटर अधिकारियों से कहा गया है कि वह यह सुनिश्चित करें कि लोकसभा चुनावों में किसी भी तरह से विदेशी हस्तक्षेप नहीं हो। ट्विटर को ऐसे मामले चुनाव आयोग के साथ मिलकर तुरंत निपटाने चाहिए। 

ठाकुर ने बताया कि ट्विटर अधिकारियों को चुनाव आयोग के साथ बेहतर तालमेल और अधिक संपर्क रखने को कहा गया है ताकि मुद्दों को वास्तविक समय के आधार पर हल किए जा सकें। संसदीय समिति की चिंता अमेरिका में राष्ट्रपति चुनाव के मद्देनजर थी। इस दौरान सोशल मीडिया मंचों द्वारा चुनाव में हस्तक्षेप की बातें सामने आई थीं, जिसके बाद सोशल मीडिया की भूमिका पर गंभीर सवाल उठे थे। अमेरिकी में अब भी राष्ट्रपति चुनाव में रूस के दखल और सोशल मीडिया के जरिये चुनाव प्रभावित करने की अंतरराष्ट्रीय कोशिशों की जांच चल रही है। ट्विटर ने चुनाव आयोग के साथ काम करने को लेकर नोडल अधिकारी नियुक्त करने पर सहमति जता दी है।  

विज्ञापन


दस दिन में मांगे लिखित जवाब 

समिति को जिन सवालों के जवाब नहीं मिले, उनके लिए ट्विटर को 10 दिनों का समय दिया गया है। ठाकुर ने कहा कि ट्विटर अधिकारियों ने अधिकतर सवालों के जवाब दे दिए हैं। बाकी बचे सवालों के जवाब उन्हें 10 दिन के भीतर लिखित में देना है। बैठक के दौरान ठाकुर ने ट्विटर के सीईओ जैक डोरसे द्वारा भेजे गए पत्र को भी पढ़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम के अधिकारी 6 को तलब 

ट्विटर के बाद समिति फेसबुक, व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम जैसे अन्य सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म के अधिकारियों को तलब किया है। उन्हें 6 मार्च को पेश होकर पक्ष रखने को कहा गया है। सूत्रों के मुताबिक, फेसबुक और उसकी सहायक कंपनी व्हाट्सएप और इंस्टाग्राम की ओर से वैश्विक लोक नीति के उपाध्यक्ष जॉएल काप्लान पेश होंगे। फेसबुक इंडिया की ओर से उपाध्यक्ष व एमडी अजीत मोहन और सार्वजनिक नीति और कार्यक्रम के निदेशक अखिल दास पक्ष रखेंगे। फेसबुक प्रवक्ता ने कहा कि हमें संसदीय समिति के सवालों का जवाब देने का जो मौका मिला है, हम उसकी सराहना करते हैं। हम अपने यूजर्स के हितों की रक्षा के लिए उठाए गए कदमों की जानकारी देंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed