{"_id":"5c8169e8bdec22140c42aae1","slug":"loksabha-election-2019-bjp-parliamentary-board-meeting-today","type":"story","status":"publish","title_hn":"भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, चुनाव की तैयारियों का होगा जायजा","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
भाजपा संसदीय बोर्ड की बैठक आज, चुनाव की तैयारियों का होगा जायजा
Fri, 08 Mar 2019 12:28 AM IST
sapna singla
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: sapna singla
Updated Fri, 08 Mar 2019 12:28 AM IST
विज्ञापन
Narendra Modi- Amit Shah
- फोटो : self
भाजपा के संसदीय बोर्ड की बैठक शुक्रवार को होने की संभावना है जिसमें लोकसभा चुनाव की तैयारियों और पार्टी के प्रचार अभियान का जायजा लिया जा सकता है। भाजपा के एक नेता ने बताया कि बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और पार्टी अध्यक्ष अमित शाह भाग लेंगे।
विज्ञापन
बैठक ऐसे समय में होगी जब सत्तारूढ़ भाजपा और कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष के बीच बालाकोट में वायुसेना की कार्रवाई को लेकर आरोप-प्रत्यारोप का दौर चल रहा है। पार्टी के एक नेता ने कहा कि बैठक में शीर्ष नेतृत्व विभिन्न मुद्दों पर मंथन करेगा ताकि आने वाले दिनों में पार्टी के एजेंडे को लेकर उसका प्रचार अभियान गति पकड़े। चुनाव आयोग अगले कुछ दिन में लोकसभा चुनावों के कार्यक्रम की घोषणा कर सकता है।
विज्ञापन