फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   loksabha and rajyasabha passed a bill on same day

लोकसभा-राज्यसभा ने एक दिन में पास कर दिया बिल, राष्ट्रपति की भी लगी मुहर

Fri, 13 May 2016 03:23 PM IST
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली
टीम डिजिटल/अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Fri, 13 May 2016 03:23 PM IST
विज्ञापन
loksabha and rajyasabha passed a bill on same day
संसद 2 - फोटो : pti

आमतौर पर केंद्र की सरकारों को एक एक बिल पास कराने के लिए लोकसभा और राज्यसभा में भारी मशक्कत करनी पड़ती है। सरकार कोई बिल जैसे तैसे लोकसभा में पास करवा भी ले तो वो राज्यसभा में आकर अटक जाता है। 

विज्ञापन


लेकिन बुधवार को संसद की कार्यवाही का ऐसा दुर्लभ उदाहरण देखने को मिला जिसमें एक ही दिन में एक बिल को लोकसभा और राज्यसभा दोनों से मंजूरी मिल गई। खास बात ये रही ‌कि उसी दिन यह बिल राष्ट्रपति के पास सहमति के लिए पहुंचा और वहां भी उसी दिन हरी झंडी मिल गई।  यह एतिहासिक मामला है राजेन्द्र प्रसाद सेंट्रल एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के बिल का। जिसे एतिहासिक रूप से एक ही दिन में पास कर दिया गया। 
विज्ञापन


टाइम्स ऑफ इंडिया के अनुसार बिहार के समस्तीपुर में बनने वाली राज्य की पहली राजेन्द्र एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी (पूसा) के लिए बिल बुधवार को राज्यसभा की सहमति के लिए रखा गया था। इसके बाद इसे लोकसभा से भी उसी दिन अनुमति मिल गई। केन्द्रीय कृषि मंत्री राधा मोहन सिंह ने इसे बिहार की जनता के लिए बड़ा तोहफा बताया है। उन्होंने कहा इससे लोगों की लंबे समय से अटकी पड़ी मांग पूरी हो गई। 
विज्ञापन
विज्ञापन


राजेन्द्र एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी को दोनों सदनों में सहमति नियमों में छूट के द्वारा मिल पाई जिसमें किसी खास बिल को दोनों सदनों में कम से कम समय में अनुमति का प्रावधान है। संविधान विशेषज्ञ और लोकसभा के पूर्व महासचिव पीडीटी आचरे बताते हैं कि यदि कोई सदन किसी बिल को एक दिन में ही तय कर दे तो उसे ऊपर भेजा जा सकता है। 


एग्रीकल्चर यूनिवर्सिटी के बिल में भी ऐसे ही हुआ। बिल पहले राज्यसभा से पास हुआ उसके बाद उसे लोकसभा में रखा गया जहां से उसे बिना चर्चा के ही तत्काल अनुमति मिल गई। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed