फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LokSabha adjourned till tomorrow

भारी हंगामे के बीच लोकसभा कल तक के लिए स्थगित

Thu, 22 Mar 2018 03:25 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Thu, 22 Mar 2018 03:25 PM IST
विज्ञापन
LokSabha adjourned till tomorrow
फाइल फोटो - फोटो : PTI

विपक्ष द्वारा भारी हंगामे के बीच लोकसभा  आज फिर कल तक के लिए स्थगित कर दी गई है। बता दें कि विपक्ष सदन में पंजाब बैंक घोटाले और अन्य मुद्दों को लेकर लगातार सरकार पर हमले कर रहा है। इस बीच संसदीय कार्यमंत्री अनंत कुमार ने लोकसभा में सभी सांसदों से अपील की है कि सदन को चलने दें। सरकार हर मुद्दे पर बात करने के लिए तैयार है।

विज्ञापन


वहीं टीडीपी नेता वाईएस चौधरी ने कहा कि सरकार दोनों सदनों में कोई भी कार्यवाही नहीं होने दे रही है। उन्होंने कहा कि यह सब सरकार की प्लानिंग है। सरकार ऐसा करके आम पब्लिक का पैसा बेकार कर रही है। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि अविश्वास प्रस्ताव हो या बैंकिंग संबंधी मामले सरकार सभी पर बात करने के लिए तैयार हैं। बता दें कि अन्नाद्रमुक और टीआरएस के हंगामे के चलते संसद की कार्यवाही बुधवार को भी बाधित रही थी। आंध्र प्रदेश, तमिलनाडु और तेलंगाना के सांसदों के शोरशराबे के चलते लोकसभा की कार्रवाई पहले दोपहर तक और इसके बाद दिन भर के लिए स्थगित करनी पड़ी।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्यसभा में सभापति एम वेंकैया नायडू ने सदन की कार्यवाही बुधवार को भी चार मिनट बाद ही स्थगित कर दी थी। इससे पहले सदन की कार्यवाही शुरू होते ही आंध्र को विशेष राज्य का दर्जा दिए जाने की मांग के साथ सभी दलों के सांसद और कांग्रेस के केवीपी रामचंद्र राव नारेबाजी करते हुए वेल में आ गए थे। वहीं सदन में वरिष्ठ कांग्रेस नेता गुलाम नबी आजाद एससी/एसटी के साथ हो रही घटनाओं और इराक में 39 भारतीयों की हत्या को लेकर विदेश मंत्री सुषमा स्वराज के बयान पर चर्चा कराने की मांग रखी। 

इस पर सभापति ने कहा था कि आपको पहले नोटिस देना होगा। नायडू ने हंगामा कर रहे सांसदों से कहा कि क्या वे चाहते हैं कि हंगामा करते उनके चेहरे देश देखे। इसके बाद उन्होंने कार्यवाही स्थगित कर दी थी। सभापति ने कार्यवाही शुरू होने के कुछ देर बाद सीधे दिन भर के लिए स्थगित कर दी। उधर, लोकसभा की कार्यवाही शुरू होते ही आंध्र के दलों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया था। 

स्पीकर ने कार्यवाही दोपहर तक के लिए स्थगित कर दी। इसके बाद दोपहर में अन्नाद्रमुक, टीडीपी और टीआरएस के सांसद वेल में पोस्टर लेकर हंगामा करने लगे। सदन के पटल पर दस्तावेज रखने के बाद संसदीय कार्यमंत्री ने सदस्यों से अपनी सीट पर चले जाने की अपील की ताकि विधायी कार्य निपटाया जा सके। 


उन्होंने कहा, सरकार अविश्वास प्रस्ताव समेत सभी मुद्दों पर चर्चा को तैयार है। जब स्पीकर ने टीडीपी और वाईएसआर कांग्रेस की ओर से दिए गए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस को लेना चाहा, अन्नाद्रमुक ने हंगामा तेज कर दिया। टीआरएस के सदस्य भी वेल में देखे गए। इसके बाद, स्पीकर ने सदन में व्यवस्था न होने का सवाल उठाते हुए अविश्वास प्रस्ताव के नोटिस पर आगे कार्यवाही शुरू करने में असमर्थता जता दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed