{"_id":"6227eb62fd0e0f418872eb3d","slug":"lokpal-did-not-allow-trial-against-anyone-in-three-years","type":"story","status":"publish","title_hn":"खुलासा : लोकपाल ने तीन साल में किसी पर मुकदमे की अनुमति नहीं दी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
खुलासा : लोकपाल ने तीन साल में किसी पर मुकदमे की अनुमति नहीं दी
Wed, 09 Mar 2022 05:48 AM IST
Jeet Kumar
एजेंसी, नई दिल्ली।
एजेंसी, नई दिल्ली।
Published by: Jeet Kumar
Updated Wed, 09 Mar 2022 05:48 AM IST
सार
आरटीआई के जवाब में कहा गया कि अभियोजन व जांच निदेशकों की नियुक्ति के लिए पैनल आवंटन का निवेदन सरकार को कर दिया गया है।
विज्ञापन
लोकपाल...
- फोटो : twitter
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
मार्च 2019 से अस्तित्व में आ चुके लोकपाल ने अब तक भ्रष्टाचार के आरोप में किसी सरकारी अधिकारी या कर्मचारी पर केस चलाने की अनुमति नहीं दी है।
विज्ञापन
यह खुलासा एक आरटीआई आवेदन के जवाब में हुआ। यह भी सामने आया कि लोकपाल में जांच व अभियोजन निदेशकों की नियुक्ति तक नहीं हुई है। न ही भ्रष्टाचार की शिकायतों को दर्ज करने व भ्रष्ट सरकारी अधिकारियों पर मुकदमे की प्रक्रिया को पूरा करने वाले दो वरिष्ठ अधिकारियों की नियुक्ति की गई।
विज्ञापन
आरटीआई के जवाब में कहा गया कि अभियोजन व जांच निदेशकों की नियुक्ति के लिए पैनल आवंटन का निवेदन सरकार को कर दिया गया है। इसका अहम काम सरकारी अधिकारियों व कर्मचारियों के खिलाफ भ्रष्टाचार की शिकायतों की जांच करना है।
विज्ञापन
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद द्वारा 23 मार्च 2019 को जस्टिस पिनाकी चंद्र घोष को लोकपाल के अध्यक्ष की शपथ दिलाई गई थी। लोकपाल में 8 सदस्य होते हैं, जिनमें 4 न्यायिक व बाकी गैर न्यायिक होंगे। इस समय दो न्यायिक सदस्यों के पद खाली हैं।
शिकायतें : इस साल अब तक 80 प्रतिशत अधिक आ चुकीं
- 4,244 शिकायतें वित्त वर्ष 2021-22 में 31 जनवरी 2021 तक लोकपाल के पास आईं
- 2,355 शिकायतें साल 2020-21 में लोकपाल में आई थी
- 1,427 शिकायतें साल 2019-20 में आई थीं