फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lokayukta police registers case against Yediyurappa, family members on graft charges

मुश्किल में येदियुरप्पा: भ्रष्टाचार के आरोप में लोकायुक्त ने दर्ज किया मामला, परिवार के सदस्यों पर भी शिकंजा

Sun, 18 Sep 2022 02:36 PM IST
संजीव कुमार झा पीटीआई, बेंगलुरु
पीटीआई, बेंगलुरु Published by: संजीव कुमार झा Updated Sun, 18 Sep 2022 02:36 PM IST
सार

कर्नाटक की राजधानी बेंगलुरु की एक अदालत ने भ्रष्टाचार के आरोप में पूर्व मुख्यमंत्री और भाजपा के दिग्गज नेता बी एस येदियुरप्पा और उनके परिवार के खिलाफ केस दर्ज करने का आदेश दिया है।

विज्ञापन
Lokayukta police registers case against Yediyurappa, family members on graft charges
बीएस येदियुरप्पा - फोटो : PTI

विस्तार

कर्नाटक में लोकायुक्त पुलिस ने भ्रष्टाचार के एक मामले में पूर्व मुख्यमंत्री बी एस येदियुरप्पा और उनके परिवार के कई सदस्यों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। एक विशेष अदालत के निर्देश के बाद लोकायुक्त पुलिस ने यह कार्रवाई की है। इस एफआईआर में बेटे बी वाई विजयेंद्र, उनके पोते और तत्कालीन बीडीए आयुक्त सहित भाजपा के वरिष्ठ नेता और उनके परिजनों के नाम शामिल हैं।

विज्ञापन


येदियुरप्पा पर क्या है आरोप?
तत्कालीन मुख्यमंत्री पर आरोप है कि उन्होंने बीडीए (बेंगलुरु डेवलपमेंट अथॉरिटी) के ठेका देने के बदले में रिश्वत ली थी। यह आदेश कर्नाटक हाईकोर्ट द्वारा सात सितंबर को विशेष कोर्ट को भ्रष्टाचार के मामले पर नए सिरे से सुनवाई करने के निर्देश देने के ठीक एक हफ्ते बाद आया है।
विज्ञापन


न्यायपालिका पर पूरा भरोसा: येदियुरप्पा
वहीं इस मामले में येदियुरप्पा ने कहा कि उन्हें न्यायपालिका पर पूरा भरोसा है। मामले में उनके बेटे बी वाई विजयेंद्र (भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष), पोते शशिधर माराडी, दामाद संजय श्री, व्यापारी चंद्रकांत रामालिंगम, विधायक और पूर्व बीडीए अध्यक्ष एसटी सोमशंकर, आईएएस जी सी प्रकाश, के रवि और विरुपक्षप्पा अन्य आरोपी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed