फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok sbha Elections 2019: Kerala Electoral Officer sought report in allegations of false voting

केरल में फर्जी वोट डालने का वीडियो वायरल, निर्वाचन अधिकारी ने दिए जांच के आदेश

Sat, 27 Apr 2019 09:01 PM IST
तिवारी अभिषेक न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, तिरुवनंतपुरम Published by: तिवारी अभिषेक Updated Sat, 27 Apr 2019 09:01 PM IST
विज्ञापन
Lok sbha Elections 2019: Kerala Electoral Officer sought report in allegations of false voting
प्रतीकात्मक तस्वीर - फोटो : अमर उजाला

केरल के मुख्य निर्वाचन अधिकारी टीका राम मीणा ने शनिवार को कासरगोड और कन्नूर के जिलाधिकारियों से कासरगोड लोकसभा क्षेत्र में कई मतदान केंद्रों पर कथित फर्जी मतदान को लेकर रिपोर्ट मांगी।

विज्ञापन


राम मीणा ने यहां संवाददाताओं से कहा, ‘हमें कुछ स्थानों से शिकायतें मिली हैं। चुनाव आयोग इस संबंध में आगे की कार्रवाई करेगा। हम रिपोर्ट की प्रतीक्षा कर रहे हैं। हम ऐसी सभी शिकायतों का परीक्षण करेंगे।’
विज्ञापन


स्थानीय टीवी चैनलों ने महिलाओं समेत कुछ लोगों के कासरगोड निर्वाचन क्षेत्र के दो मतदान केंद्रों पर दो बार वोट डालने की तस्वीरें दिखायी थीं। कासरगोड में 23 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के तीसरे चरण में मतदान हुआ था।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा में विपक्ष के नेता रमेश चेन्नीतला ने कहा, ‘वीडियो सबूत से यह नजर आ सकता है कि वाम ने कासरगोड निर्वाचन क्षेत्र में करीब 5000 फर्जी मतदान किये। हम उपयुक्त कानूनी कदम उठायेंगे। हमने चुनाव अधिकारियों से मतदान के दिन से बहुत पहल ही ऐसे अवैध तरीकों की शिकायत की लेकिन अधिकारी कोई कार्रवाई नहीं कर सके।’

वाम दल ने पूर्व विधायक के पी सतीश चंद्रन को प्रत्याशी बनाया है जबकि कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता राजमोहन उन्नितन को चुनाव मैदान में उतारा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed