{"_id":"5ccd30eebdec22075c115cda","slug":"lok-saha-chunav-2019-rahul-gandhi-attacks-on-pm-modi-then-bjp-gvl-narsimha-re-attacks-on-congress","type":"story","status":"publish","title_hn":"पीएम मोदी को बहस की चुनौती पर भाजपा का पलटवार- इस काबिल नहीं हैं राहुल गांधी","category":{"title":"India News","title_hn":"देश","slug":"india-news"}}
पीएम मोदी को बहस की चुनौती पर भाजपा का पलटवार- इस काबिल नहीं हैं राहुल गांधी
Sat, 04 May 2019 11:57 AM IST
Nilesh Kumar
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
चुनाव डेस्क, अमर उजाला
Published by: Nilesh Kumar
Updated Sat, 04 May 2019 11:57 AM IST
विज्ञापन
PM Modi, Rahul Gandhi, GVL Narsimha Rao
- फोटो : Amar Ujala Gfx
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राहुल गांधी ने शनिवार सुबह हुई प्रेस कांफ्रेंस में एक बार फिर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा सरकार पर जमकर हमला बोला। इस दौरान उन्होंने फिर से पीएम मोदी को भ्रष्टाचार और बेरोजगारी पर बहस के लिए ललकारा। इसके बाद भाजपा ने राहुल गांधी पर पलटवार करते हुए कहा कि कांग्रेस अध्यक्ष, पीएम मोदी के साथ बहस करने के काबिल नहीं हैं।
विज्ञापन
राहुल गांधी ने मीडिया से कहा था कि नरेंद्र मोदी रोजगार पर, भ्रष्टाचार पर बात नहीं करते। मोदीजी, मुझसे पांच मिनट किसी मुद्दे पर बहस कर लें। साथ ही उन्होंने कहा था कि पीएम मोदी से भी कहिए कि वे भी एक प्रेस कांफ्रेंस करें। यह अच्छा नहीं लगता कि पांच साल में एक प्रधानमंत्री एक भी प्रेस कांफ्रेंस नहीं करता। उनके पास 'गट्स' नहीं है।
विज्ञापन
इस पर पलटवार करते हुए भाजपा प्रवक्ता जीवीएल नरसिम्हा राव ने कहा कि पीएम मोदी को चुनौती देने वाले राहुल गांधी अभी उनसे बहस के काबिल नहीं हुए हैं। उन्हें बहस ही करना है तो हम अपने किसी भी प्रवक्ता को भेज देंगे। राव ने कहा कि पीठ दिखाकर कौन भाग रहा है, यह जनता बखूबी जानती है।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि राहुल गांधी अपनी अमेठी छोड़ केरल भाग लिए और वायनाड से चुनाव लड़ रहे हैं। लोग खूब समझ रहे हैं कि किनके पास दम नहीं है और पीठ दिखाकर कौन भाग रहा है।