फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker Om Birla said we have a robust participatory democracy and a vibrant multi party system

Bahrain: बहरीन में बोले ओम बिरला, भारत में मजबूत लोकतंत्र, सभी को अपने विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता

Mon, 13 Mar 2023 12:37 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनामा
वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मनामा Published by: Jeet Kumar Updated Mon, 13 Mar 2023 12:37 AM IST
सार

ओम बिरला ने कहा कि सभी सदस्यों को संसद में अपने बात और विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है। हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास' की भावना से काम कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Om Birla said we have a robust participatory democracy and a vibrant multi party system
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : ANI

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने भारत में मजबूत लोकतंत्र और जीवंत बहुदलीय प्रणाली का जिक्र करते हुए कहा है कि सदन में सभी सदस्य अपने विचार व्यक्त करने के लिए स्वतंत्र हैं। बहरीन में अंतर-संसदीय संघ की 146वीं सभा में ‘शांतिपूर्ण सहअस्तित्व और समावेशी समाज को बढ़ावा देना : असहिष्णुता के विरुद्ध लड़ाई’ विषय पर संबोधन में बिरला ने वैश्विक मुद्दों का बातचीत से समाधान निकालने पर बल दिया। 

विज्ञापन


बिरला ने शांति-सद्भाव और न्याय का प्रसार करने वाली वैश्विक संस्थाओं के मजबूत अस्तित्व को न्यायपूर्ण विश्व व्यवस्था के लिए जरूरी बताया। इस दौरान उन्होंने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में त्वरित और व्यापक सुधार पर बल दिया। उन्होंने कहा, भारत ने दुनिया को शांति-सद्भाव का संदेश दिया है। भारत का यह विश्वास है कि समावेशी व सहिष्णु समाज का निर्माण केवल शांतिपूर्ण सह-अस्तित्व, आपसी चर्चा और संवाद से ही संभव है।
विज्ञापन


आगे उन्होंने कहा कि सभी सदस्यों को संसद में अपने बात और विचार व्यक्त करने की स्वतंत्रता है। हम 'सबका साथ, सबका विकास, सबका प्रयास' की भावना से काम कर रहे हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed