फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   LOK SABHA SPEAKER Om Birla said during his cambodia visit that NEED TO FURTHER INCREASE BILATERAL TRADE BETWEEN INDIA AND CAMBODIA

लोकसभा अध्यक्ष की विदेश यात्रा: ओम बिरला बोले- भारत और कंबोडिया के बीच द्विपक्षीय व्यापार को और अधिक बढ़ाने की जरूरत

Fri, 22 Apr 2022 07:01 PM IST
Harendra Chaudhary न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Harendra Chaudhary Updated Fri, 22 Apr 2022 07:01 PM IST
सार

लोकसभा अध्यक्ष बोले- कंबोडिया को खमेररौज के पश्चात मान्यता देने वाला भारत पहला लोकतांत्रिक देश था, जो यह दर्शाता है कि हमारे संबंध कितने प्रगाढ़ हैं। उन्होंने संतोष जताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कंबोडिया हमारी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और आसियान के साथ और अधिक आर्थिक सहयोग के संदर्भ में एक अहम साझेदार है...

विज्ञापन
LOK SABHA SPEAKER Om Birla said during his cambodia visit that NEED TO FURTHER INCREASE BILATERAL TRADE BETWEEN INDIA AND CAMBODIA
स्पीकर बिड़ला ने कंबोडिया के राजा महामहिम नोरोडोम सिहामौनी से मुलाकात की - फोटो : Agency

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के नेतृत्व में भारतीय संसदीय प्रतिनिधिमंडल शुक्रवार को नोम पेन्ह (कंबोडिया) पहुंचा। जहां कंबोडिया यात्रा के पहले दिन लोकसभा अधयक्ष ने सम्राट महामहिम नोरोडोम सिहामौनी से मुलाक़ात की। इस दौरान लोकसभा अध्यक्ष ने कहा कि भारत और कंबोडिया के बीच आर्थिक एवं व्यापारिक सहयोग भारत की ‘एक्ट ईस्ट’ नीति, भारत-आसियान सहयोग ढ़ांच और मेकांग-गंगा सहयोग पर आधारित है। उन्होंने सम्राट को बताया कि इसका उद्देश्य दोनों देशों के बीच संसदीय सहयोग को और अधिक बढ़ाना है। इस प्रतिनिधिमंडल ने गुरुवार को ही वियतनाम की अपनी तीन दिवसीय यात्रा का समापन किया है।

विज्ञापन

LOK SABHA SPEAKER Om Birla said during his cambodia visit that NEED TO FURTHER INCREASE BILATERAL TRADE BETWEEN INDIA AND CAMBODIA
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का कंबोडिया दौरा - फोटो : Agency

इस दौरान लोकसभा स्पीकर ओम बिरला ने कहा कि 2022 दोनों देशों के लिए विशेष है क्योंकि वर्ष 1952 में हमारे राजनयिक संबंध स्थापित होने के बाद सात दशक पूरे हो चुके हैं। इस दौरान भारत ने कंबोडिया की चुनौतीपूर्ण परिस्थितियों में हमेशा अपना समर्थन एवं सहयोग दिया है। उन्होंने कहा कि कंबोडिया को खमेररौज के पश्चात मान्यता देने वाला भारत पहला लोकतांत्रिक देश था, जो यह दर्शाता है कि हमारे संबंध कितने प्रगाढ़ हैं। उन्होंने संतोष जताया कि वर्तमान परिप्रेक्ष्य में कंबोडिया हमारी ‘एक्ट ईस्ट’ नीति और आसियान के साथ और अधिक आर्थिक सहयोग के संदर्भ में एक अहम साझेदार है।

स्पीकर ओम बिरला ने कंबोडिया का धन्यवाद करते हुए कहा कि उसने सदैव संयुक्त राष्ट्र के विभिन्न निकायों और अन्य अंतर्राष्ट्रीय संगठनों में भारत का समर्थन किया है, जिसमें आसियान के भीतर समर्थन और संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद् की स्थायी सदस्यता के लिए हमारी उम्मीदवारी का समर्थन भी शामिल है। उन्होंने कंबोडिया को आसियान की अध्यक्षता मिलने पर बधाई दी और आश्वासन दिया कि भारत वर्ष 2022 में कंबोडिया की आसियान की अध्यक्षता को सफल बनाने में पूर्ण समर्थन और सहायता देगा।

विज्ञापन
विज्ञापन

LOK SABHA SPEAKER Om Birla said during his cambodia visit that NEED TO FURTHER INCREASE BILATERAL TRADE BETWEEN INDIA AND CAMBODIA
कंबोडिया में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला - फोटो : Agency

कंबोडिया किंगडम सीनेट के प्रेसीडेंट सई छुम से मुलाक़ात के दौरान बिरला ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि नेशनल असेंबली और सीनेट में भारत-कंबोडिया संसदीय मैत्री समूह का गठन हो चुका है। भारत की संसद भी मैत्री समूहों का गठन कर रही है ताकि हमें एक-दूसरे के अनुभवों से सीखने, द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने और सहयोग के नए क्षेत्रों को खोलने में मदद मिल सके।

उनके साथ गए इस प्रतिनिधिमंडल में लोकसभा सांसद रवनीत सिंह, लॉकेट चटर्जी, शर्मिष्ठा सेठी के अलावा राज्यसभा सांसद सरोज पांडे, डा. सांतनु सेन और लोकसभा महासचिव उत्पल कुमार सिंह गए हुए हैं। इससे पहले, लोकसभा अध्यक्ष ने स्वर्गीय राजा फादर नोरोडोम सिहानोक को श्रद्धांजलि अर्पित की और कंबोडिया को मुक्त करने में उनकी उपलब्धियों का उल्लेख किया। उन्होंने स्वतंत्रता स्मारक पर भी माल्यार्पण किया और कंबोडिया के स्वतंत्रता सेनानियों और युद्ध नायकों को श्रद्धांजलि दी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed