फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   lok sabha speaker Om Birla meets Rosen Zhelyazkov india bulgaria relation

Om Birla: भारत-बुल्गारिया की मित्रता के 70 साल, ओम बिरला ने की बुल्गेरियाई असेंबली अध्यक्ष से की मुलाकात

Fri, 05 Jan 2024 06:29 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: श्वेता महतो Updated Fri, 05 Jan 2024 06:29 PM IST
सार

2024 के आगमन के साथ ही भारत और बुल्गारिया के मित्रता का 70 साल पूरा हो गया। इस पर ओम बिरला ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत और बुल्गारिया के रिश्ते दिन पर दिन मजबूत हो रहे हैं।

विज्ञापन
lok sabha speaker Om Birla meets Rosen Zhelyazkov india bulgaria relation
Om Birla - फोटो : Social Media

विस्तार

लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने शुक्रवार को बुल्गारिया गणराज्य के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष रोसेन जेल्याजकोव से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद ओम बिरला ने उम्मीद जताई की फ्रेंडशिप ग्रुप फॉर इंडिया (भारत के लिए मित्रता समूह) दोनों देशों के द्विपक्षीय रिश्ते को मजबूत करेगी। 
विज्ञापन


उन्होंने प्रतिनिधिमंडल को बताया कि एक ऐसा ही समूह भारतीय संसद में बनाया गया है। उन्होंने बुल्गारिया के प्रनिधिमंडल को संबोधित करते हुए भारत और बुल्गारिया के सदियों पुराने मित्रता का उल्लेख किया। उन्होंने कहा कि दोनों ही राष्ट्र लोकतंत्र, कानून के शासन और पारदर्शी सरकार के साझा मूल्यों में विश्वास रखते हैं। 
विज्ञापन


भारत-बुल्गारिया की मित्रता के 70 साल
2024 के आगमन के साथ ही भारत और बुल्गारिया की मित्रता के 70 साल पूरे हो गए। इस पर ओम बिरला ने खुशी जताते हुए कहा कि भारत और बुल्गारिया के रिश्ते दिन पर दिन मजबूत हो रहे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत के विकास को रेखांकित करते हुए उन्होंने कहा कि देश एक बड़े सामाजिक-आर्थिक परिवर्तन के दौर से गुजर रहा है। पीएम मोदी की मजबूत और स्थिर सरकार के कारण ही भारत दुनिया भर में अपना एजेंडा तय कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


भारत की लोकतांत्रिक विरासत की बात करते हुए ओम बिरला ने कहा कि आजादी के 75 वर्षों में भारत का लोकतंत्र और इसकी जड़े मजबूत हुई है। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र की ताकत के कारण ही दोनों देश विकास की तरफ तेजी से बढ़ रहे हैं। 


बुल्गारिया के नेशनल असेंबली के अध्यक्ष ने ओम बिरला को धन्यवाद दिया और विश्व मामलों में उनकी अग्रणी भूमिका की सराहना की। इसके साथ ही उन्होंने उम्मीद जताई कि भविष्य में भारत और बुल्गारिया के बीच मजबूत संबंध बढ़ते रहेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed