फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   India News ›   Lok Sabha Speaker Birla said struggles for inclusive development of world should be resolved through dialogue

Om Birla: बिरला ने बहुपक्षवाद पर दिया जोर, बोले- वैश्विक विकास के लिए विवादों का वार्ता के जरिए निकाला जाए हल

Thu, 06 Oct 2022 07:29 PM IST
शिव शरण शुक्ला न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शिव शरण शुक्ला Updated Thu, 06 Oct 2022 07:29 PM IST
सार

ओम बिरला ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग के कारण भी खाद्य और ऊर्जा संकट पैदा हुआ है। भारत का पक्ष रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि भारत का दृढ़ विश्वास है कि विश्व के समावेशी विकास के लिए इस संघर्ष का आपसी बातचीत और कूटनीति के माध्यम से समाधान होना चाहिए।

विज्ञापन
Lok Sabha Speaker Birla said struggles for inclusive development of world should be resolved through dialogue
ओम बिरला - फोटो : ANI

विस्तार

कोरोना महामारी और रूस-यूक्रेन युद्ध के कारण पैदा हुई वैश्विक अशांति और अस्थिरता से निजात पाने और वैश्विक समावेशी विकास के लिए लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने बहुपक्षवाद को महत्वपूर्ण बताया है। उन्होंने गुरुवार को कहा कि वैश्वकि शांति और स्थिरता के साथ ही समावेशी वैश्विक विकास के लिए ये जरूरी है कि संकट और संघर्षों के मुद्दों पर विभिन्न देश बातचीत कर इसका समाधान निकालें। उन्होंने ये बातें इंडोनेशिया के जकार्ता में आयोजित जी-20 देशों की संसदों के अध्यक्षों के 8वें शिखर सम्मेलन (पी 20) के दौरान कहीं। वे वहां 'प्रभावी संसद, जीवंत लोकतंत्र' विषय पर संबोधन दे रहे थे। लोकसभा सचिवालय ने भी इस बारे में एक बयान जारी किया है।  

विज्ञापन


लोकसभा सचिवालय के बयान के मुताबिक, ओम बिरला ने कहा कि यूक्रेन पर रूस के हमले और कोरोना महामारी के कारण पैदा हुई अंतर्राष्ट्रीय अस्थिरता की वजह से दुनिया के सामने खाद्य एवं ऊर्जा सुरक्षा संकट पैदा हो गया है। ऐसे समय में ये हम सभी की जिम्मेदारी बनती है कि सभी के लिए नियमित और उचित दर पर खाद्य एवं ऊर्जा संसाधन मौजूद करा सकें।
विज्ञापन


ओम बिरला ने कहा कि यूक्रेन और रूस के बीच चल रही जंग के कारण भी खाद्य और ऊर्जा संकट पैदा हुआ है। अपने संबोधन के दौरान भारत का पक्ष रखते हुए उन्होंने आगे कहा कि भारत का दृढ़ विश्वास है कि विश्व के समावेशी विकास के लिए इस संघर्ष का आपसी बातचीत और कूटनीति के माध्यम से समाधान होना चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि भारत ने हमेशा वैश्विक शांति और स्थिरता के लिए बहुपक्षवाद को अपनाने पर जोर दिया है। इससे विश्व के सामने पैदा हुईं चुनौतियों का लोगों के विश्वास के अनुरूप समाधान निकाला जा सकेगा। इस दौरान उन्होंने जी-20 का जिक्र करते हुए कहा कि आने वाले समय में जब भारत जी-20 का अध्यक्ष बनने जा रहा है ऐसे में हम इस समूह के देशों से अधिक एकजुटता और सहयोग के लिए भारत की प्रतिबद्धता व्यक्त करते हैं। लोकसभा सचिवालय ने अपने बयान में यह भी बताया कि उन्होंने वहां जकार्ता में फुटबॉल मैच के दौरान हुई मौतों को लेकर दुख भी जताया। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News apps, iOS Hindi News apps और Amarujala Hindi News apps अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed